ताजमहल में तैनात ASI कर्मचारी की मौत, ड्यूटी के दौरान बिगड़ी तबीयत के बाद हुई मृत्यु – Jagran

ताजमहल में तैनात भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के मल्टी टास्किंग स्टाफ कैलाशी की मंगलवार को ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। उन्हें अस …और पढ़ें
सांकेतिक तस्वीर।
ताजमहल में तैनात एएसआई कर्मचारी कैलाशी की मृत्यु।
ड्यूटी के दौरान अचानक गिरे, मुंह से झाग निकले।
पोस्टमार्टम के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजमहल में तैनात कर्मचारी की मंगलवार को मृत्यु हो गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में मल्टी टास्किंग स्टाफ के पद पर तैनात कैलाशी मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे साइकिल से ताजमहल पहुंचे थे। पश्चिमी गेट स्थित सहेली बुर्ज के सामने वह अचानक गिर पड़े।
उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। उन्हें तुरंत शांति मांगलिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह करीब 56 वर्ष के थे। पोस्टमार्टम के बाद मृत्यु का कारण पता चल सकेगा।
यह भी पढ़ें- ‘राहुल’ बनकर दोस्ती, अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने पर किशोरी ने किया सुसाइड; आगरा में FIR
यह भी पढ़ें- हाथरस: आगरा-अलीगढ़ रोड पर युवकों के दो गुटों में मारपीट, थार सड़क पर खड़ी कर लगाया जाम

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News