—विज्ञापन—
सब टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 18 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के हर किरदार ने अपनी एक अलग जगह बनाई है. हालांकि, इस शो से कई कलाकारों ने दूरी बना ली है. लेकिन यह शो आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है.
सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. शो इस बार किसी विवाद के कारण नहीं बल्कि शो होने वाली नई एंट्री के कारण सुर्खियां बटोर रही है. तारक मेहता शो में कुछ समय पहले ही एक नए परिवार की एंट्री की गई थी, जिसे एक साड़ी विक्रेता के किरदार के तौर पर तैयार किया गया था.
हालांकि, शो में नए परिवार को सही से पेश नहीं किया गया था, जिसकी वजह से दर्शक भी उन्हें देखने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे थे. यही कारण है कि अब फिल्म के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है.
आपको बता दें कि तारक मेहता शो में ‘मोती’ नाम के एक किरदार की एंट्री होने वाली है, जो ‘रूपा रतन साड़ी शॉप’ का मैनेजर के तौर पर नजर आने वाला है. मोती का किरदार हार्दिक सांगानी निभाने वाले हैं, जिन्होंने पहले फिल्म ‘तान्हाजी’ और शो ‘‘थपकी प्यार की’ में नजर आ चुके हैं.
दरअसल, इस बात की जानकारी हार्दिक सांगानी ने दिया है. उन्होंने कहा कि जब असित कुमार मोदी का कॉल आया, तो मैने फौरन शो के लिए हां कर दी. हार्दिक ने कहा की मुझे उम्मीद है कि तारक मेहता के दर्शक मोती को भी काफी पसंद करेंगे और उसे भी उतना ही प्यार देंगे, जितना बाकी किरदारों को करते हैं.
हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि मोती का किरदार लोगों को कितना पसंद आता है. आप भी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ देखते हैं, तो अब आपको गोकुलधाम में नया सरप्राइज मिलने वाला है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in