तिघरा डैम के 7 गेट खोले, 20 गांवों में अलर्ट: छतरपुर में पानी में डूबा गांव, नदी में बही एंबुलेंस; शिवपुरी … – Dainik Bhaskar

मध्यप्रदेश में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं। छतरपुर-टीकमगढ़ में कई गांव पानी में डूबे हैं। ग्वालियर में तिघरा डैम का जल स्तर 738.20 बढ़ने पर सात गेट खोले गए हैं। डैम के गेट खोलने से पहले आसपास के 20 गांव में अलर्ट जारी किया है।
शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल के 7 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, राजगढ़, अशोकनगर, विदिशा, सागर, दमोह, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा और मऊगंज में भारी बारिश हो सकती है।
पिछले 24 घंटे के दौरान छतरपुर जिले में सबसे ज्यादा पानी गिरा। खजुराहो में 6 इंच, नौगांव में 5.2 इंच बारिश हुई। सतना में 5.7 इंच, दतिया में 5.1 इंच, टीकमगढ़ में 3.6 इंच, गुना में 3 इंच, रीवा में 2.3 इंच, ग्वालियर में 1.8 इंच, पचमढ़ी में 1 इंच बारिश दर्ज की गई।
इंदौर-भोपाल में भी गिरेगा पानी मौसम विभाग ने श्योपुर, शिवपुरी, गुना, मुरैना, राजगढ़, आगर-मालवा, सिवनी, नीमच, मंदसौर में भारी बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। साथ ही शाजापुर, रतलाम, उज्जैन, अशोकनगर, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, विदिशा, छिंदवाड़ा में आकाशीय बिजली के साथ मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई गई है।
पांढुर्णा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, नरसिंहपुर, अनूपपुर, जबलपुर, छतरपुर, सागर, दमोह, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, उज्जैन, देवास, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, इंदौर, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, शहडोल, सिंगरौली में भी हल्की बारिश का दौर शुरू होगा।
इन डैमों के गेट खोले गए छतरपुर में रनगुवां डैम के 12, कुटनी के 7 और लहचूरा डैम के 13 गेट खोलकर पानी छोड़ा जा रहा है। शिवपुरी में मड़ीखेड़ा अटल सागर बांध के 6 गेट खोले गए हैं। मुरैना में पगारा डैम के 6 गेट से पानी छोड़ा जा रहा है। ग्वालियर में तिघरा डैम के 7 गेट खोले गए हैं।
अपडेट्स
प्रदेश में बाढ़ की तस्वीरें…
खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News