'तिलक वर्मा असली हीरो', पाकिस्तानी दिग्गज ने भारत की जीत पर दिल खोलकर की तारीफ – AajTak

Feedback
भारत और न्यूजीलैंड के बीच क्राइस्टचर्च में खेले गए रोमांचक टी20 मुकाबले के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम के प्रदर्शन की जमकर सराहना की है. मैच का विश्लेषण करते हुए बासित अली ने युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा को इस जीत का असली हीरो बताया. उन्होंने कहा कि तिलक की वजह से हारी हुई बाजी भारत की झोली में आ गिरी.
बासित अली ने अपने शो में बात करते हुए कहा कि जब भारत के शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए थे. एक समय ऐसा लग रहा था कि मैच पूरी तरह हाथ से निकल चुका है, तब तिलक वर्मा ने बड़ी ही सूझबूझ से पारी को संभाला. 
उन्होंने कहा कि तिलक ने बड़ी बाउंड्री की तरफ हवा में शॉट खेलने का जोखिम नहीं उठाया और सिंगल-डबल के साथ-साथ छोटी बाउंड्री का सही इस्तेमाल किया.
कप्तान श्रेयस अय्यर द्वारा वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर भेजने के फैसले की भी उन्होंने सराहना की. हालांकि उनका मानना है कि ईशान किशन के फिट होने पर प्लेइंग इलेवन में समीकरण बदल सकते हैं.
इसके साथ ही पाकिस्तान से भी भारतीय युवाओं के इस खेल के लिए तारीफ के कसीदे पढ़े गए. बासित अली ने नमन धीर और नीतीश कुमार रेड्डी के योगदान की भी प्रशंसा की, जिन्होंने निचले क्रम में आकर ताबड़तोड़ रन बनाए और मैच का पासा पलट दिया. 
उन्होंने कीवी कप्तान मिचेल सेंटनर की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ रणनीतिक भूलों की वजह से न्यूजीलैंड ने अपने हाथ में आया हुआ मैच गंवा दिया. मिचेल सेंटनर ने गेंद से दमदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके. लेकिन बतौर कप्तान वह सही फैसला लेने से चूक गए. 
4-21 off his four overs. That’s our skipper 😍 https://t.co/vi2jn2w92S
बासित अली ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर की रणनीति पर तंज कसते हुए कहा कि आज रात कीवी खिलाड़ियों के ख्वाब में यही बात आएगी कि आखिर जीता हुआ मैच उनके हाथ से कैसे फिसल गया. उन्होंने कहा कि सीमित ओवरों के क्रिकेट में जब तक आखिरी गेंद न फिंक जाए, तब तक मैच कभी खत्म नहीं होता. 
बासित अली के मुताबिक भारत के इस युवा लोअर मिडिल ऑर्डर ने अपनी काबिलियत साबित करने के साथ यह भी दिखा दिया कि टीम इंडिया का बेंच स्ट्रेंथ कितना मजबूत है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News