तिलक वर्मा ने नेपाल के खिलाफ ठोका शानदार शतक, कप्तानी पारी खेलकर इंडिया ए को संकट से निकाला – News24 Hindi

Edited By Sanjeet
तिलक वर्मा ने नेपाल खिलाफ मुकाबले में खेली 107 रनों की शानदार शतकीय पारी (PIC Credit -X/BCCI)
Tilak Varma Century: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में नेपाल के खिलाफ मुकाबले में इंडिया ए के कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक ठोक दिया. इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे बल्लेबाज फ्लॉप रहे और भारतीय टीम ने महज 42 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवा दिए थे. ऐसी मुश्किल स्थिति में क्रीज पर उतरे तिलक ने मोर्चा संभाला और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी करते हुए 113 गेंदों पर 107 रनों की बेहतरीन पारी खेली. तिलक ने शानदार कप्तान पारी खेलते हुए टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला. उनके अलावा, इस मैच में कुमार कुशाग्र ने भी शतक जड़ा और 117 रनों की पारी खेली. तिलक और कुशाग्र की शानदार शतकीय पारियों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
इस मुकाबले में नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही और भारत ने सिर्फ 42 रन के स्कोर पर तीन अहम विकेट गंवा दिए. अभिषेक शर्मा महज 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि आयुष बडोनी सिर्फ 2 रन बना सके. वहीं, वैभव सूर्यवंशी 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कप्तान तिलक वर्मा ने अपनी पारी की शुरुआत संभलकर की और क्रीज पर पैर जमाने के बाद तेजी से रन बनाए. तिलक ने 107 गेंदों में चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया.
तिलक ने नेपाल के गेंदबाजों की अच्छे से खबर ली और 113 गेंदों पर 107 रनों की शानदार कप्तानी पारी खेली. अपनी पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के भी जड़े. इस दौरान उन्होंने कुमार कुशाग्र के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 206 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसने टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला.
📸📸 Captain coming up clutch 💯

1️⃣0️⃣7️⃣ runs of pure intent from India A skipper Tilak Varma 👍👍

Updates ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm#TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup pic.twitter.com/8rOwYdEKdD
Calm at the crease. Lethal on the scoreboard.🫡

Tilak Varma seals a classy 1️⃣0️⃣0️⃣ in complete control! 💙

Watch India A vs Nepal in the #DPWorldAsiaCupRisingStars Mens2026, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/1v9HlZ65pq
तिलक वर्मा को दूसरे छोर से कुमार कुशाग्र का बेहतरीन साथ मिला. 5वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे कुशाग्र ने भी नेपाल के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और शानदार शतक जड़ा. उन्होंने 102 गेंदों में 117 रनों की शतकीय पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल रहे. एक समय भारत ने महज 42 रन के स्कोर पर अपने तीन अहम विकेट गंवा दिए थे, लेकिन तिलक और कुशाग्र ने सूझबूझ के साथ बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख बदल दिया. दोनों की शानदार शतकीय पारियों के दम पर भारत ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 332 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इन दोनों के अलावा, सुर्यांश शेडगे ने 14 गेंदों पर नाबाद 36 रन बनाए.
💯 up with a 6️⃣

A sensational HUNDRED from Kumar Kushagra 🫡

His 3️⃣rd in List A cricket

Updates ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm#TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup pic.twitter.com/1nY2IgybSj
Innings Break!

Superb centuries from Captain Tilak Varma and Kumar Kushagra propel India A to 3️⃣3️⃣2️⃣ 🎯

Over to the bowlers now ⏳

Scorecard ▶️ https://t.co/r7KnQLPzIm#TeamIndia | #INDAvNEP | #RisingStarsAsiaCup pic.twitter.com/eYhdGF6xyf
ये भी पढ़ें- बिना खेले पाकिस्तान बना विजेता तो भारत की टीम ने किया ट्रॉफी सेरेमनी का बॉयकॉट, जानें क्या है पूरा विवाद

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News