तीखी धूप और उमस की बैचेनी के बीच गुड न्यूज; उत्तराखंड के इन इलाकों में आज बारिश – Live Hindustan

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को राजधानी में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को दिनभर बेहाल रखा, जबकि रात में बढ़ी गर्मी एवं उमस ने राहत नहीं मिलने दी। मौसम विभाग ने आज पहाड़ के 6 जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई है। जबकि मैदानी इलाकों में गर्मी का सितम जारी रहेगा। इससे पहले रविवार दोपहर दोपहिया वाहन चालकों और पैदल बाहर निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। शाम ढलने के बाद भी गर्मी कम नहीं हुई, इससे रात में लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ.सीएस तोमर ने बताया कि आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। देहरादून, टिहरी समेत कई जिलों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने और 40 से 50 किमी प्रतिघंटे की गति से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।
रविवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। मौसम विभाग के अनुसार, पंतनगर में अधिकतम पारा 36.4, मुक्तेश्वर में 24.1 और नई टिहरी में 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार गर्म रातों से लोगों में चिड़चिड़ापन और थकान की शिकायतें भी बढ़ रही हैं। वहीं, वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार जी कौल ने बताया कि अधिक गर्मी और उमस के कारण शरीर में पानी की कमी, बहुत थकान और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। उन्होंने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप से बचने, ठंडी जगह पर रहने और सूती कपड़े पहनने की सलाह दी।
देहरादून। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप का सामना कर रहे दूनवासियों को रविवार देर शाम राहत मिली। दिनभर उमस भरी गर्मी से बेहाल शहर के मौसम में बदलाव आया और तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया। तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को काफी सुकून मिला। शहर के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई, जिससे मौसम पूरी तरह से सुहावना हो गया। शाम होते ही ठंडी हवाओं के चलने से सड़कों पर निकले लोगों के चेहरों पर राहत साफ देखी गई। मौसम के इस बदलते मिजाज ने शहरवासियों को गर्मी से बड़ी राहत दी है। वीं, मसूरी में बदला मौसम का मिजाज बारिश के साथ तेज हवाएं चलीं।
हरिद्वार। लगातार बढ़ रहे तापमान का असर अब बच्चों की सेहत पर भी साफ दिखाई देने लगा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही छोटे बच्चों में उल्टी और दस्त की शिकायतें तेजी से बढ़ रही हैं। मेला अस्पताल में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. शशिकांत ने बताया कि इन दिनों अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 10 बच्चे उल्टी-दस्त जैसी समस्याओं के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। डॉ. शशिकांत के अनुसार तेज गर्मी और दूषित खानपान के कारण बच्चों में पेट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती तीन बच्चों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। ये बच्चे गंभीर रूप से उल्टी और दस्त की समस्या से पीड़ित थे। समय पर उपचार मिलने से उनकी स्थिति में सुधार हुआ।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता प्रभावित होती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में अभिभावकों को विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। यदि बच्चे को लगातार उल्टी, दस्त, बुखार या कमजोरी की शिकायत हो तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। डॉ. शशिकांत ने बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पानी पिलाने, ताजा एवं पौष्टिक भोजन देने तथा खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बच्चों को धूप में अधिक देर तक न रहने दें और घर से बाहर निकलते समय हल्के सूती कपड़े पहनाएं। भोजन से पहले और शौच के बाद हाथों की अच्छी तरह सफाई भी जरूरी है, जिससे संक्रमण से बचाव किया जा सके।ॉ
गौरव काला: वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम सदस्य
संक्षिप्त विवरण: गौरव काला पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। वह विशेष रूप से हिमालयी राज्य उत्तराखंड के अलावा, दिल्ली-एनसीआर, मध्यप्रदेश, झारखंड समेत कई हिंदी बेल्ट के राज्यों की खबरें कवर कर रहे हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: गौरव काला का भारतीय डिजिटल मीडिया जगत में एक दशक से अधिक का अनुभव है। वह वर्ष 2011 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वर्तमान में, वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट टीम सेक्शन का हिस्सा हैं। पिछले पांच वर्षों से वह पहले होम टीम का हिस्सा रहे और अब बड़ी बखूबी से स्टेट टीम में अपनी जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। उन्हें डिजिटल पाठकों की पसंद और बदलती प्रवृत्तियों (Trends) को समझने में विशिष्ट महारत हासिल है। गौरव का करियर प्रिंट मीडिया से शुरू होकर टीवी जगत और डिजिटल मीडिया तक फैला हुआ है। यही वजह है कि उनकी खबरों में गहराई और सटीकता की झलक दिखती है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग: गौरव मॉस कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं और यही उनकी सबसे बड़ी विशेषता है। पहले बी. ए. इन मॉस कम्यूनिकेशन और फिर आधुनिक पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन होने के कारण उनके पास खबरों की ठोस समझ है। 2011 में दैनिक जनवाणी अखबार में क्राइम रिपोर्टिंग से पत्रकारिता शुरू करने के बाद उन्होंने ईटीवी भारत में बतौर एंकर और स्क्रिप्ट राइटर पर तौर पर काम किया। 2015 में डिजिटल पत्रकारिता में एंट्री लेते हुए अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय खबरों को भी कवर किया, बल्कि आकर्षक लेखनी से पाठकों के बीच लोकप्रियता बनाई।
सितंबर 2021 में गौरव लाइव हिन्दुस्तान की नेशनल टीम के साथ जुड़े। तब से वह न सिर्फ राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय, वायरल समाचार और मौसम संबंधी खबरों पर विशेष ध्यान दे रहे हैं, बल्कि राजनीतिक, रिसर्च बेस स्टोरीज भी कवर कर रहे हैं। अपनी मजबूत लेखनी के दम पर वह खबरों को आकर्षक नए कलेवर के साथ आम जनता तक पहुंचा रहे हैं।
डिजिटल ट्रेंड्स के साथ रिपोर्टिंग: डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बदलते ट्रेंड्स को समझना गौरव की बड़ी ताकत है। वायरल खबरों, सोशल मीडिया ट्रेंड्स और इंटरनेट कल्चर से जुड़े विषयों को वह तथ्यात्मक जांच और संतुलित प्रस्तुति के साथ सामने रखते हैं। उनकी यही क्षमता उन्हें क्लिक-बेस्ड नहीं, बल्कि कंटेंट-बेस्ड पत्रकार बनाती है। इसके अलावा वह राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय राजनीति से जुड़े मुद्दों को तथ्यात्मक गहराई और संतुलित दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: गौरव के लिए पत्रकारिता केवल खबर देने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि पत्रकारिता का मूल उद्देश्य सत्य और जनहित को प्राथमिकता देते हुए पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना है। वह अपनी लेखनी से सत्ता, समाज और आम जनता के बीच एक मजबूत और भरोसेमंद सेतु बनाने में विश्वास रखते हैं।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचार
वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट
राजनीतिक और रिसर्च-आधारित स्टोरीज
हेडलाइन और न्यूज़ प्रेजेंटेशन
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News