नई दिल्ली, एजेंसी। मोबाइल उपभोक्ताओं को जल्द ही महंगाई का झटका लगने वाला है। आने वाले कुछ महीनों में टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज की कीमतों में 12-15% तक की बढ़ोतरी कर सकती हैं। सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल की रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगले तीन से चार महीनों में भारत के दूरसंचार में टैरिफ में 12-15 फीसदी की और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अगर यह कदम उठाया जाता है तो इससे लाखों ग्राहकों के प्रभावित होने की आशंका है। रिपोर्ट में बताया गया कि कीमतों का माहौल अधिक अनुकूल हो गया है। ऐसे में अगले तीन से चार महीनों में टैरिफ में 12-15 फीसदी की और बढ़ोतरी हो सकती है।भारती
एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया के प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (एआरपीयू) में तिमाही-दर-तिमाही 1-1.5% की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। भारती एयरटेल और जियो, वोडाफोन के नुकसान पर सब्सक्राइबर मार्केट शेयर हासिल करना जारी रखेंगे। उम्मीद है कि रिलायंस जियो हर तिमाही लगभग 70 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़ेगी, जबकि भारती एयरटेल के लगभग 50 लाख नए सब्सक्राइबर जोड़ने की उम्मीद है। वहीं, वोडाफोन हर तिमाही लगभग 2 लाख नए ग्राहक जोड़ेगी। कंपनियों का इस बढ़ोतरी का मकसद मुनाफा बढ़ाना और 5जी स्पेक्ट्रम के विस्तार में किए गए निवेश की भरपाई करना है, ताकि हर उपभोक्ता पर औसत राजस्व को बढ़ाया जा सके।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play