बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव निवासी श्याम सुंदर की मौत के बाद परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार न किए जाने का मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना रहा। शव से दुर्गंध आने लगी तो आखिरकार पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए तीसरे दिन जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर शव को दफन कराया। 13 जनवरी को गांव के ही दो लोगों ने श्याम सुंदर के साथ मारपीट कर दस हजार रुपये छीन लिए थे। गंभीर रूप से घायल श्याम सुंदर को परिजन लखनऊ के एक अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान सोमवार को उसकी मौत हो गई। परिजन सोमवार रात शव गांव ले आए और कुछ मांगों को लेकर अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया।
मंगलवार से कासिमपुर इंस्पेक्टर और सीओ संडीला भारी पुलिस बल के साथ परिजनों को समझाते रहे, लेकिन वे नहीं माने। दो दिन तक शव घर में पड़ा रहा और दुर्गंध फैलने लगी। इससे गांव के लोगों में भी नाराजगी देखी गई। आखिरकार गुरुवार देर शाम पुलिस की मौजूदगी में जेसीबी से गांव के बाहर गड्ढा खुदवाकर शव को उसी में दफन कराया गया। कासिमपुर इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया कि पूरे प्रकरण में नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की मांगें आधारहीन थीं। समय पर अंतिम संस्कार न कर शव को रोके रखना भी गलत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play