भास्कर न्यूज | गोमिया
डीएवी पब्लिक स्कूल, स्वांग में हिंदी के वरिष्ठ शिक्षक राकेश कुमार राही के सेवानिवृत्ति उपलक्ष्य में भव्य एवं भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार ने अश्रुपूरित नेत्रों से उन्हें विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य ए.के. मिश्रा ने राकेश कुमार राही एवं उनकी पत्नी को पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। अपने संबोधन में प्राचार्य ने हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति राही के योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को ज्ञान ही नहीं देता, बल्कि उनके चरित्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विद्यालय के प्रति राकेश कुमार राही का समर्पण हमेशा याद रखा जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षकों ने स्वागत भाषण, विदाई गीत और कविताओं की प्रस्तुति देकर माहौल को भावुक बना दिया। विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने भी राही के साथ बिताए संस्मरण साझा किए।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.