TCG BUYUKADA Vs Indian INS: तुर्की ने पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर TCG Büyükada युद्धपोत भेजा है. TCG Büyükada एक आधुनिक कोरवेट है. इसमें स्टील्थ तकनीक, 76 मिमी तोप, मिसाइलें और टॉरपीडो हैं. इस युद्धपोत की रेंज 6,480 किमी है. वहीं, भारत के पास इससे शक्तिशाली INS कुठार और INS खंजर हैं जो तुर्की के TCG Büyükada के मुकाबले में कहीं ज्यादा ताकतवर है.
TCG BUYUKADA Vs Indian INS: पाकिस्तान के कराची पोर्ट पर तुर्की ने TCG Büyükada युद्धपोत भेजा है. ये जंगी जहाज ऐसे समय पर भेजा गया है, जब पहलगाम अटैक के बाद भारत-पाक के बीच तनाव चल रहा है. हालांकि, तुर्की का कहना है कि TCG Büyükada का कराची पोर्ट पर लंगर डालना ‘भारत-पाक तनाव’ से जुड़ा नहीं है. फिर भी कुछ रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि तुर्की सैन्य तौर पर पाकिस्तान की मदद कर रहा है.
भारत के पास भी ताकतवर नौसेना
पाकिस्तान भले तुर्की के द्वारा भेजे गए युद्धपोत पर इतरा रहा हो. लेकिन भारत के पास इससे ताकतवर युद्धपोत हैं. भारत की नौसेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली नौसेनाओं में से एक है, इसके पास कई तरह के युद्धपोत हैं,जैसे- विमानवाहक पोत, विध्वंसक, फ्रिगेट्स, कोरवेट्स और पनडुब्बियां. TCG Büyükada एक कोरवेट है.
TCG Büyükada में क्या खूबियां हैं?
TCG Büyükada तुर्की के MİLGEM प्रोजेक्ट के तहत बनाया गया एक आधुनिक कोरवेट है. इसका डिस्प्लेसमेंट लगभग 2,400 टन है. लंबाई 99.5 मीटर है. इसमें 76 मिमी ओटो मेलारा तोप और हार्पून या आत्माश एंटी-शिप मिसाइलें भी लगी हैं. इस युद्धपोत में टॉरपीडो लॉन्चर भी है, जो पनडुब्बियों के खिलाफ काम करता है. इसकी स्पीड लगभग 54 किमी प्रति घंटा है. TCG Büyükada स्टील्थ तकनीक से लैस है, जिससे रडार पर इसका पता लगाना मुश्किल होता है.
तुर्की वाले से ज्यादा मजबूत कोरवेट भारत के पास
TCG Büyükada युद्धपोत की रेंज 6,480 किमी है, लेकिन भारत के कोरवेट INS कुठार की रेंज 7400 किमी है. इसके अलावा INS खंजर की रेंज भी 7400 किमी है. लिहाजा, ये कहा जा सकता है कि भारत के पास तुर्की के कोरवेट से अधिक शक्तिशाली कोरवेट हैं.
भारत के एयरक्राफ्ट कैरियर
TCG Büyükada के मुकाबले भारत का INS Vikrant और INS Visakhapatnam कहीं ज्यादा मजबूत है.
INS Vikrant: इसका डिस्प्लेसमेंट 45,000 टन है. इसकी लंबाई 262 मीटर है. इस पर 30 फाइटर जेट्स और हेलिकॉप्टर (MIG-29K, कामोव Ka-31) हैं. INS Vikrant में Barak-8 सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें लगी हैं. इसकी स्पीड 28 नॉट्स यानी लगभग 52 किमी प्रति घंटा है. INS Vikrant तुर्की के TCG Büyükada से कई गुना बड़ा और ताकतवर है. TCG Büyükada लिमिटेड एरिया में संचालन के लिए है, जबकि INS Vikrant समुद्र में लंबी दूरी तय कर सकता है.
INS Visakhapatnam: इसका डिस्प्लेसमेंट 7,400 टन टन है. लंबाई 163 मीटर है. इस पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें लगी हुई हैं. Barak-8 मिसाइलें, 127 मिमी की तोप, टॉरपीडो और एंटी-सबमरीन रॉकेट्स भी लगे हुए हैं. इसकी स्पीड 32 नॉट्स यानी लगभग 59 किमी प्रति घंटा है. इसका स्टील्थ डिजाइन और उन्नत मिसाइल रक्षा प्रणाली इसे घातक बनाती है. INS Visakhapatnam की साइज, हथियारों की ताकत और तकनीक तुर्की के TCG Büyükada से काफी ज्यादा है.
ये भी पढ़ें- भारत ने पाकिस्तान को अब तक दिखाया ‘ट्रेलर’, इंडियन आर्मी कर चुकी पूरी ‘पिक्चर’ दिखाने की तैयारी!
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.