संस्कृत भारती एवं दीपक ज्योतिष भागवत संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में अजा एकादशी (रविवार) पर गोपाल गली स्थित संस्थान के कैंप कार्यालय पर ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी एवं संस्कृत भारती जिलाध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर के नेतृत्व में संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार अभियान चलाया गया। जिसमें बच्चों को फल इत्यादि और संस्कृत वदतु पुस्तिका का वितरण किया गया। वहीं घरों में तुलसी के पौधों का वितरण किया गया। कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि संस्कृत भाषा के प्रति बच्चों में आकर्षण पैदा करने व सरल संस्कृत भाषा का अभ्यास करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होने कहा अजा एकादशी व्रत भगवान श्री लक्ष्मीनारायण को समर्पित होता है इस व्रत को करने से सभी प्रकार के कष्टों का निवारण होता है।
संस्कृत भारती जिलाध्यक्ष आचार्य ब्रजेन्द्र नागर ने कहा पर्यावरण के संरक्षण, संवर्धन और संस्कृत भाषा के प्रति जनसाधारण में जागरुकता पैदा करने के उद्देश्य से अजा एकादशी के पुण्य अवसर पर घर-घर तुलसी पौधा व संस्कृत वदतु पुस्तिका पहुंचाने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ज्योतिषाचार्य पंडित दीपक चतुर्वेदी, पंडित पंकज आचार्य,आचार्य शरद चतुर्वेदी पं सौरभ शास्त्री ने अजा एकादशी व्रत के महत्व पर प्रकाश डाला। संस्कृत भारती ब्रजप्रांत न्यास सचिव गंगाधर अरोड़ा, हरस्वरुप यादव, आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी, मनोज पाठक मनीष पाठक निरंजन शास्त्री ऋषभ देव गोविंद देव आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संस्कृत भारती प्रचार प्रमुख रामदास चतुर्वेदी शास्त्री ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में आचार्य मुरलीधर चतुर्वेदी ने वैदिक मंगलाचरण और अंत में हरस्वरुप यादव ने कल्याण मंत्र प्रस्तुत किया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play