Libra Horoscope Today 30 May 2026: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अच्छा होने वाला है। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। गुस्से और तनाव से बचने की कोशिश करनी है। प्रोफेशनल लाइफ में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते है। ऐसे में अपने हिस्से की मेहनत करते रहें। बस आज आपको पैसों के मामले में सतर्क रहने की जरूरत है। आज के लिए इन्वेस्टमेंट सोच-समझकर ही करें। रिश्तों के मामले में आज समझदारी दिखानी होगी। आज कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना है। शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा जाने वाला है। कुल मिलाकर आज का दिन आपके फेवर में ही जाएगा लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं कि 30 मई का दिन लव, करियर, मनी और स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए कैसा होगा?
लव लाइफ में आज आपको थोड़ी सुस्ती महसूस हो सकती है। हो सकता है कि पार्टनर के साथ बातचीत पहले जितनी एक्साइटिंग ना लगे इसलिए छोटी-छोटी बातों को दिल पर लेने से बचें। इस बारे में पार्टनर से बात जरूर करें। किसी नए रिश्ते की शुरुआत या फिर लव लाइफ से जुड़ा बड़ा फैसला अभी टालना आपके लिए बेहतर रहेगा। वहीं शादीशुदा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। बस आपको समझदारी से काम लेना होगा। पार्टनर आज हर स्थिति में आपका साथ देगा और आप दोनों के बीच भरोसा पहले से और भी ज्यादा मजबूत होगा।
नौकरी और बिजनेस के लिहाज से आज का दिन आपके फेवर में होगा। आज काम बिना किसी बड़ी रुकावट के आगे बढ़ेगा और आपको मेहनत का पूरा-पूरा फायदा मिलने की पूरी संभावना है। ऑफिस में आपकी इमेज अब पहले से ज्यादा मजबूत होगी। आज काम में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है या फिर कोई नया मौका मिल सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा जाएगा। बस अपने गुस्से और बोलचाल पर थोड़ा कंट्रोल रखें क्योंकि आज एक छोटी सी गलत बात भी आपके बने बनाए काम को बिगाड़ सकती है।
पैसों के मामले में आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत ह। कोई नया इन्वेस्टमेंट या फिर कोई दूसरा रिस्क लेने से आज बचें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान करा सकता है। फिलहाल आज आपके लिए बचत करना और सोच-समझकर खर्चा करना ही बेहतर रहेगा। आज के दिन पैसों का लेनदेन ना करें। उधार देने या फिर किसी के कहने पर कहीं पर भी पैसा लगाने से पहले सोच-विचार जरूर कर लें।
आज सेहत कुल मिलाकर ठीक रहेगी और कोई बहुत बड़ी दिक्कत तो नहीं ही होगी। हालांकि आज आपको किसी बात पर गुस्सा जल्दी आ सकता है जिससे तनाव बढ़ सकता है।
कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर या फिर खून से जुड़ी छोटी-मोटी दिक्कत हो सकती है। ऐसे में फालतू की बहसबाजी और तनाव से खुद को दूर रखें। मन शांत रखें। हो सके तो आज ध्यान में मन लगाएं। योग और एक्सरसाइज करें। सुबह वॉक पर भी जा सकते हैं।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play