तेज धूप में नंगे पैर वृंदावन की गलियों में घूमते दिखे विराट-अनुष्का, नहीं लिया VIP ट्रीटमेंट, दिखे संस्कार – AajTak

Feedback
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का वृंदावन और प्रेमानंद महाराज के कनेक्शन किसी से छिपा नहीं रह गया है. अक्षय तृतीया के खास मौके पर कपल फिर से प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचा. 
 
 (Photo: Social Media)
इंटरनेट पर विरुष्का की फोटोज और वीडियोज छाई हुई हैं. विराट-अनुष्का भक्ति में लीन दिखे. उन्होंने प्रेमानंद महाराज के प्रवचनों को आम श्रद्धालुओं की तरह बैठकर सुना. वे राधा-कृष्ण की भक्ति में रमे हुए दिखे.
 
 (Photo: Social Media)
कपल का एक वीडिया सामने आया है जिसमें वो राधिका वाटिका में बड़े महाराज के दर्शन के लिए गए. कपल को देखते ही लोगों ने उन्हें क्लिक करना शुरू किया.
 
 (Photo: Social Media)
विराट-अनुष्का को भक्ति भाव में वृंदावन की गलियों में नंगे पैर चलते हुए देखा गया. वृंदावन की भीषण गर्मी में दोनों अपना स्टार स्टेट्स और लग्जरी छोड़ नंगे पैर गुरु के दर्शन करने पहुंचे. 
 
 (Photo: Screengrab)
विराट और अनुष्का को यूं नंगे पैर चलता हुआ देख यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. किसी ने कहा- भक्ति ऐसे की जाती है, जहां कोई स्वार्थ नहीं होता. बस तपस्या होती है.
 
 (Photo: Screengrab)
A post shared by Cidhant (सिद्धांत) (@thecidhant)
कपल का एयरपोर्ट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें अनुष्का एक शख्स के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लेती हैं. फिर उन्हें खुशी से गले लगाती हैं.
 
 (Photo: Screengrab)
अनुष्का का ये वीडियो देखकर लोग उनके संस्कारों की तारीफ कर रहे हैं. उस शख्स को देखकर विराट भी काफी खुश नजर आए.
 (Photo: Social Media)
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)
इंटरनेट पर इस शख्स की काफी चर्चा हो रही है. यूजर्स पूछ रहे हैं कि आखिर ये शख्स है कौन. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये प्रेमानंद महाराज से आश्रम से जुड़े कोई संत हो सकते हैं.
 
 (Photo: Screengrab)
वो विरुष्का को एयरपोर्ट पर रिसीव करने आए थे. बाद में इस शख्स को कपल के साथ वृंदावन के आश्रम में भी देखा गया. कपल का शख्स ने वृंदावन में गर्मजोशी से स्वागत किया.
 
 (Photo: Screengrab)
विराट-अनुष्का ट्रैडिशनल लुक में दिखे. भक्ति में लीन ये कपल गले में तुलसी की माला और माथे पर तिलक लगाकर प्रेमानंद महाराज का प्रवचन सुनने पहुंचा था.
 
 (Photo: Social Media)
विराट-अनुष्का ने 5 महीनों में तीसरी बार प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद लिया है. आईपीएल 2026 की भागदौड़ से ब्रेक लेकर विराट का यूं आध्यात्म में डूबे रहना लोगों को इंप्रेस कर गया है. 
 
 (Photo: Social Media)
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News