तेरा नहीं मेरा बेटा है…आगरा में दो महिलाओं का दावा बना पुलिस के लिए सिरदर्द, जानें कैसे हुआ फैसला – Zee News

Agra News: आगरा जिले में एक अनोखा मामला सामने आया. जहां पर दो महिलाएं एक बच्चे को लेकर आपस में लड़ने लगीं, जिसके बाद यह मामला थाने तक पहुंच गया. 
Trending Photos
Agra News/कपिल अग्रवाल:  उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बच्चे को लेकर दो महिलाएं आपस में भीड़ गई. ये मामला इतना बढ़ गया कि थाने तक पहुंच गया.  जिसके बाद पुलिस के लिए ये मामला सिरदर्द बन गया.  फिर इसके बाद जो कुछ हुआ चर्चाओं का विषय बन गया.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, मदन मोहन गेट की रहने वाली महिला का बेटा मनीष, जो मानसिक रूप से बीमार है,   वह  तीन दिन पहले अचानक लापता हो गया था. बच्चे को थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में घूमते हुए देखा गया. इसके बाद पुलिस ने करीब तीन साल पहले गायब हुए पूजा के बेटे विराट के परिवार को सूचना दी, जिन्होंने बच्चे को बचपन की चोटों से पहचान लिया.

इस बीच, मदन मोहन गेट निवासी राकेश ने सीसीटीवी फुटेज चेक कराई, जिसमें पड़ोस की सोनम ने बच्चे को एक महिला के साथ ऑटो में जाते हुए देखा. ऑटो का पीछा करने के बाद बच्चे को राकेश के परिवार के घर ले जाया गया. जैसे ही बच्चा अपने परिजनों से मिला, उसने उन्हें गले लगाया. यह देख शंभू नगर एत्माद्दौला निवासी परिवार की आंखों में आंसू आ गए.

Add Zee News as a Preferred Source

थाना प्रभारी सुदामा लाल ने बताया कि प्रारंभ में दोनों परिवारों के दावों से उलझन बढ़ गई थी, लेकिन बच्चे ने अपने असली माता-पिता को पहचान लिया. इसके बाद बच्चा राकेश के परिवार के पास सुरक्षित रूप से लौटाया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की जांच के लिए बच्चे को सीडब्ल्यूसी (चाइल्ड वेलफेयर कमिटी) भेजने का निर्णय लिया है, जहां यह तय होगा कि असली माता-पिता कौन हैं? 
और पढे़ं:  26 तारीख की रात 2:30 बजे के बाद होगी चोरी… नोटिस ने मोहल्लेवासियों के उड़ा दिए होश! 
 बाप रे! ऑपरेशन में युवक के पेट से निकली 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और दो पेन… डॉक्टर हुए हैरान
Thank you
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News