थिएटर के बाद OTT पर कब्जा जमाने आ रही ये ब्लॉकबस्टर कॉमेडी-ड्रामा फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम? – News24 Hindi

—विज्ञापन—
आप भी इन दिनों ओटीटी पर कुछ नया कंटेंट तलाश रहे है, तो आज हम एक शानदार कॉमेडी ड्रामा फिल्म के बारे में बताएंगे. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. लेकिन, अब यह फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. चलिए जानते हैं इस मूवी के बारे में
साल 2026 की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी ड्रामा फिल्म Vaazha 2 अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. यह फिल्म 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 230 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं इस मूवी को बनाने में लगभग 10 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे.
आपने यह फिल्म थिएटर में मिस कर दिया है, तो अब आप इसे ओटीटी पर देख सकते हैं. इस फिल्म का निर्देशन साविन एस ए ने किया है. वहीं मूवी में हाशिर एच, अलन बिन सिराज, बिजु कुट्टन और अजिन जॉय जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है.
आपको बता दें कि वाझा 2 फिल्म 8 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर रिलीज होने वाली है. इसकी पुष्टि JioHotstar ने एक पोस्ट शेयर कर दी है.
इस फिल्म की कहानी चार दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आती है. इन चारों दोस्तों को उनके माता-पिता, परिवार और स्कूल के अधिकारी ‘लूजर’ और ‘परेशानी खड़ी करने वाला’ मानते हैं.
अगर आपको कॉमेडी ड्रामा फिल्में पसंद है, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. वाझा 2 फिल्म का स्पाइलर हम आपको नहीं देंगे वरना फिल्म देखने में मजा नहीं आएगा. इस मूवी को आप 8 मई को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
बिहार के ऐतिहासिक शहर गया जी से ताल्लुक रखने वाले शहजाद News 24 के एंटरटेनमेंट सेक्शन में बतौर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. एंटरटेनमेंट जर्लनलिस्ट के तौर पर उनका मकसद होता है कि वो जटिल खबरों को भी आसान भाषा में अपने पाठक के सामने पेश कर सकें. नई फिल्मों से लेकर टीवी गॉसिप तक, मनोरंजन की दुनिया के हर छोटे-बड़े अपडेट पर उनकी पैनी नजर होती है. शहजाद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee News से की थी, जहां वो मनोरंजन के साथ-साथ ऑटो और टेक की खबरों पर भी काम करते थे. उन्होंने ग्रेटर नोएडा के IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. पढ़ाई के दौरान से ही मनोरंजन की खबरों में उनकी खास दिलचस्पी थी. फिल्में और टीवी देखने का शौक था. ऐसे में उन्होंने इसी को अपने प्रोफेशन बना लिया.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News