थोड़ा कर लीजिए इंतजार! मार्केट में धूम मचाने आ रही हैं ये 5 धाकड़ स्पोर्टी कारें, जानिए कब होगी लॉन्च – Hindustan Hindi News

भारतीय मार्केट में इन दिनों स्पोर्टी लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली कारों का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। ग्राहकों की इसी पसंद को देखते हुए दिग्गज कार निर्माता कंपनियां जल्द ही मार्केट में कई ऐसी कारें और एसयूवी उतारने जा रही हैं। आने वाले कुछ ही समय में भारतीय सड़कों पर रफ्तार का जादू बिखेरने के लिए कम से कम पांच नए मॉडल्स दस्तक देने वाले हैं। अगर आप भी अपने लिए एक स्टाइलिश और पावरफुल गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा इंतजार करना फायदे का सौदा हो सकता है। आइए जानते हैं आने वाले इन 5 धांसू स्पोर्टी मॉडल्स के बारे में विस्तार से।

स्कोडा अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी कायलाक का एक नया और स्पोर्टी वेरिएंट ‘स्पोर्टलाइन’ लाने की तैयारी में है। इस साल सितंबर में लॉन्च होने वाली इस कार को अंदर और बाहर से बिल्कुल ब्लैक-आउट लुक दिया जाएगा। यह इसे रेगुलर मॉडल से ज्यादा एग्रेसिव बनाएगा। हालांकि, इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं होगा और इसमें मौजूदा 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलेगा। इस नए टॉप वैरिएंट की अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 13.65 लाख रुपये के आसपास हो सकती है।

₹ 49.99 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 2.49 करोड़
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 45 – 55 लाख
₹ 53 लाख
ऑफ़र समाप्त हो रहे हैं
₹ 55 – 65 लाख

निसान मोटर्स मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में अपनी मजबूत वापसी करने के लिए 9 जुलाई, 2026 को अपनी नई एसयूवी निसान टेक्टॉन लॉन्च करने जा रही है। यह कार रेनॉल्ट की नई डस्टर के प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। हालांकि, इसका डिजाइन निसान की ग्लोबल एसयूवी जैसा बिल्कुल यूनिक होगा। इसके टॉप वैरिएंट्स में बेहद पावरफुल 1.3-लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 160bhp की दमदार पावर जनरेट करेगा। ग्राहकों को इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड वेट-क्लच डीसीटी (DCT) ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का शानदार ऑप्शन मिलने वाला है।

स्कोडा 22 जून, 2026 को भारतीय मार्केट में मोस्ट-अवेटेड कोडियाक RS को लॉन्च करने जा रही है। इस दमदार एसयूवी में 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 263bhp की तगड़ी पावर और 400 Nm का टॉर्क पैदा करता है। बता दें कि 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ यह कार महज 6.3 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। लुक के मामले में इसमें 20-इंच के बड़े व्हील्स और स्पोर्टी ऑल-ब्लैक केबिन मिलेगा।

परफॉर्मेंस सेडान के दीवानों के लिए स्कोडा ऑक्टेविया RS एक बार फिर भारतीय मार्केट में कदम रखने जा रही है। पिछले साल लिमिटेड यूनिट्स के तौर पर आई इस कार को ग्राहकों का इतना शानदार रिस्पॉन्स मिला कि कंपनी इस साल फेस्टिव सीजन के दौरान इसका दूसरा बैच लाने जा रही है। इस सेडान में भी 2.0-लीटर का टीएसआई (TSI) टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 263bhp की पावर और 370 Nm का टॉर्क देता है। यह कार 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आती है। इसकी टॉप स्पीड 250 किमी/घंटा है।

फॉक्सवैगन गोल्फ जीटीआई हॉट-हैचबैक का दूसरा बैच भी इसी साल भारत आ रहा है। पिछले साल इसके पहले बैच की सभी 250 यूनिट्स हाथों-हाथ बिक गई थी। इसे देखते हुए कंपनी इसे दोबारा ला रही है। इस छोटी मगर बेहद पावरफुल कार में 2.0-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन लगा है, जो 263bhp की पावर जनरेट करता है। यह रॉकेट जैसी कार महज 5.9 सेकंड में 0 से 100 की स्पीड पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 267 किमी/घंटा है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News