दक्षिणी ईरान में गूंजे धमाके, अमेरिका ने ईरानी सैन्य ठिकानों पर फिर किए हमले – Aaj Tak News

Feedback
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई हवाई हमले किए हैं. ईरानी मीडिया प्रेस टीवी के अनुसार, दक्षिणी ईरान के सिरिक क्षेत्र में धमाकों की आवाजें सुनी गईं. इससे पहले भी अमेरिकी सेना ने ईरान के कई इलाकों और द्वीपों को निशाना बनाया था.
इस बीच, सेंटकॉम (यू.एस. सेंट्रल कमांड) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नए हमलों की जानकारी दी है. सेंटकॉम ने लिखा है कि कमांडर-इन-चीफ के आदेश पर अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर और हमले शुरू किए.
At 5:30 p.m. ET today, U.S. forces began launching more strikes against Iranian military targets at the Commander in Chief’s direction. The mission will continue to further degrade Iran’s ability to threaten civilian mariners and commercial vessels transiting regional waters.
सेंटकॉम ने बताया जलक्षेत्र से गुजरने वाले आम नाविकों और कमर्शियल जहाजों को डराने की ईरान की ताकत को कमजोर करने के लिए यह मिशन आगे भी जारी रहेगा.
अमेरिकी सेना लगातार कई रातों से ईरान पर हवाई हमले कर रही है. इस ऑपरेशन में ईरान के एयरक्राफ्ट हैंगर, ड्रोन स्टोरेज साइट, सैन्य ऑपरेशन सेंटर, समुद्री क्षमताओं और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया गया है.
अमेरिका दावा कर रहा  है कि इन हमलों का मकसद ईरान की सैन्य क्षमता को कमजोर करना और होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के लिए खतरे को कम करना है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News