Feedback
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दो भारतीय नागरिकों को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. कस्टम विभाग ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि इन आरोपियों को थाईलैंड के फुकेट से दिल्ली पहुंचने पर पकड़ा गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक कस्टम विभाग के अधिकारियों ने दोनों यात्रियों को शक के आधार पर रोका और उनके सामान की जांच की. जांच के दौरान एक यात्री के ट्रॉली बैग में 17 पॉलीथीन पाउच मिले, जिनमें हरे रंग का मादक पदार्थ भरा हुआ था. इसे देखकर गांजा/मारिजुआना होने का शक हुआ जिसके बाद जांच करने पर 9,979 ग्राम का पदार्थ मिला.
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 10 करोड़ का गांजा
कस्टम विभाग ने मादक पदार्थ का डायग्नोस्टिक टेस्ट किया. शुरुआती जांच में गांजा होने की पुष्टि हो गई जिसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उस जब्त कर लिया. गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी गई है.
भारी मात्रा में गांजा पकड़े जाने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कस्टम विभाग ने उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. फिलहाल मामले की गहन जांच चल रही है. अधिकारियों का मानना है कि यह एक बड़े तस्करी नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है और इसकी जड़ तक पहुंचने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है. नशे की बढ़ती तस्करी को लेकर कस्टम विभाग और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस पर सख्त नजर रही हैं.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू