दिल्ली की हवा 'बेहद खराब', AQI 400 के करीब, चांदनी चौक और छावला में सबसे ज्यादा पॉल्यूशन – News24 Hindi

Written By Akarsh Shukla
इंडिया गेट के आसपास AQI 242 रहा, जिसे 'खराब' श्रेणी में रखा गया. (Photo: ANI)
राजधानी दिल्ली में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार गंभीर बना हुआ है. बुधवार सुबह कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई. कुछ मॉनिटरिंग सेंटर्स पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के करीब पहुंच गया. सुबह 6 बजे के आंकड़ों के मुताबिक, छावला और चांदनी चौक सबसे अधिक प्रदूषित इलाकों में शामिल रहे. छावला में AQI 388 दर्ज किया गया. वहीं, चांदनी चौक में एक्यूआई 377 रहा.
#WATCH | Delhi: The Air Quality Index (AQI) in the area around India Gate is 242, categorised as ‘Poor’, as per the CPCB (Central Pollution Control Board).

(Visuals shot at 6.15 am) pic.twitter.com/ruCEFmLhrP
इसके अलावा IIT दिल्ली में 376, नॉर्थ कैंपस में 371, DTU नॉर्थ में 368 और ITO में 367 AQI दर्ज किया गया. इन सभी स्थानों पर हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में रही. बुराड़ी क्रॉसिंग में AQI 359, पूसा में 358, NSIT द्वारका में 353 और NSUT जाफरपुर में 351 दर्ज किया गया. नरेला और CRRI मथुरा रोड में यह आंकड़ा 349 रहा. पंजाबी बाग और जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के आसपास AQI 339 दर्ज किया गया.
#WATCH | Delhi | Air Quality Index (AQI) around AIIMS is 322, categorised as ‘Very Poor’, as per the CPCB (Central Pollution Control Board).

(Visuals shot at 06:30 am) pic.twitter.com/X4QODEjUtC
इसी तरह आया नगर और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 337, तालकटोरा गार्डन में 331, विवेक विहार में 324, सिरिफोर्ट में 322, IHBAS में 321 और वजीरपुर में 318 AQI दर्ज किया गया. आंकड़े बताते हैं कि प्रदूषण का असर केवल कुछ इलाकों तक सीमित नहीं है, बल्कि राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हवा की गुणवत्ता खराब बनी हुई है.
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 6:15 बजे आनंद विहार के आसपास AQI 303 दर्ज किया गया. यहां हवा की गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में थी. वहीं, इंडिया गेट के आसपास AQI 242 रहा, जिसे ‘खराब’ श्रेणी में रखा गया. गौरतलब है कि दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में वायु प्रदूषण लोगों के खराब स्वास्थ्य का कारण भी बन रहा है. बीते दिनों एक एम्स के डॉक्टर ने इस हवा में सांस लेना बेहद खतरनाक बताया था.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News