दिल्ली कूच पर अड़े किसानों ने सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत, जेपी नड्डा आज तेलंगाना में करेंगे जनसभा – Republic Bharat

Published 08:14 IST, December 7th 2024

India News Live: पंजाब-हरियाणा सीमा पर आंसू गैस के गोले लगने से कुछ किसानों के घायल होने के बाद प्रदर्शनकारी किसानों ने दिल्ली की ओर अपना पैदल मार्च शुक्रवार को स्थगित कर दिया। हालांकि किसान नेता का कहना है कि अगर सरकार की ओर से बातचीत का कोई प्रस्ताव नहीं आता है तो वह रविवार को फिर दिल्ली कूच करेंगे। वहीं जेपी नड्डा आज तेलंगाना में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। पढ़ें पल-पल की अपडेट
 
बिहार के चर्चित शिक्षक खान सर को कल रात गर्दनीबाग पुलिस स्टेशन से रिहा कर दिया गया।
खान सर को कल पुलिस ने हिरासत में लिया था, क्योंकि वे पटना के गर्दनीबाग में BPSC उम्मीदवारों के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे। वे परीक्षा पैटर्न को लेकर आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। छात्र नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया से बचने के लिए एक शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करने और एक पेपर देने की मांग कर रहे हैं। 
राजधानी दिल्ली के शंभू बॉर्डर पर पिछले 8 महीने से धरने पर बैठे किसान ने 6 दिसंबर को दिल्ली की ओर कूच करने का प्रयास किया। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, “हमारे विरोध प्रदर्शन ‘दिल्ली आंदोलन 2’ ने आज अपने 299 दिन पूरे कर लिए हैं। कल इसके 300 दिन पूरे हो जाएंगे। खनौरी बॉर्डर पर हमारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल अपने 12वें दिन में प्रवेश कर गई है…केंद्र सरकार किसानों से बात करने के मूड में नहीं है। चाहे एनडीए सरकार हो या INDIA सरकार, किसान किसी से भी खुश नहीं हैं। पंजाब सरकार से भी लोग खुश नहीं हैं…”
इससे पहले पंधेर ने जानकारी देते हुए बताया था कि जत्था अब रविवार को दिल्ली के लिए रवाना होगा। उन्होंने कहा कि  अगर केंद्र की ओर से बातचीत का कोई प्रस्ताव आता है तो हम कल (शनिवार) तक इंतजार करेंगे। अब केंद्र बातचीत करना चाहता है या नहीं, यह उसका फैसला होगा। हम चाहते हैं कि बातचीत हो। उन्होंने यह भी कहा कि हम केंद्र के साथ कोई टकराव नहीं चाहते हैं और हम अपना (दिल्ली चलो) मार्च शांतिपूर्ण जारी रखेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तेलंगाना में कांग्रेस सरकार के एक साल के शासन की विफलताओं को उजागर करते हुए शाम को एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
Updated 08:14 IST, December 7th 2024
© 2024 Republic. All rights reserved.
Big Stories
Quick
Live TV
Video

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News