Feedback
दिल्ली के तुर्कमान गेट इलाके में अवैध निर्माण पर एक्शन के दौरान हुए पथराव के मामले में ताबड़तोड़ एक्शन शुरू हो गया है. पुलिस ने पांच उपद्रवियों को गिरफ्तार किया है जबकि पचास लोगों की पहचान की गई है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी पुलिस की नज़र है. पुलिस के मुताबिक पथराव करने वालों में कुछ बाहरी लोग भी शामिल थे. मंगलवार की रात भीड़ अचानक आक्रोशित हुई थी या फिर ये एक साजिश थी इसकी भी जांच की जा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू