दिल्ली के 28 यमुना घाटों पर चला सफाई का महाअभियान, श्रमदान कर CM रेखा गुप्ता ने दिया ये संदेश – totaltv.in

Total Tv
totaltv.in
यमुना को प्रदूषण और कचरा मुक्त करने के लिए दिल्ली में रविवार को सरकार और BJP की ओर से यमुना जी के प्रमुख 28 घाटों पर सफाई महाअभियान का आयोजन किया गया है, जिसमें दिग्गज नेताओं के अलावा बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और आम नागरिकों भी हिस्सा लिया। CM रेखा गुप्ता ने जहां गीता कॉलोनी घाट पर सफाई की, वहीं दिल्ली BJP अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यमुना बैंक घाट पर इस महाअभियान में सहभागिता की।
यमुना को प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से रविवार को एक विशाल सफाई महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने जहां गीता कॉलोनी घाट पर सफाई की और दिल्ली BJP अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने यमुना बैंक घाट पर श्रमदान किया। इस अभियान में दिल्ली विधानसभा स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने पुराने पुल के पास सफाई कार्य में भाग लिया है। वहीं सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा ने हाथी घाट पर सफाई की और मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने सिग्नेचर ब्रिज वेस्टर्न बैंक पर स्वच्छता एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस तरह से दिल्ली के कुल 28 यमुना घाटों पर साफ-सफाई का आयोजन हुआ। यह अभियान यमुना को उसके पुराने स्वरूप में लौटाने और पर्यावरणीय संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस सफाई महाअभियान में कई गैर-सरकारी संगठनों (NGOs), स्वयंसेवकों, छात्रों और हजारों नागरिकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यमुना के घाट पर सफाई के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि यमुना की सफाई अब केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन बन चुका है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे यमुना में कचरा और पूजा सामग्री न डालें, क्योंकि यमुना की स्वच्छता हर नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। वहीं दिल्ली BJP अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ यमुना सफाई में श्रमदान कर यमुना को “अविरल और निर्मल” बनाने का संकल्प दोहराया।
 
Your email address will not be published. Required fields are marked *






About Us
Advertise With Us
Privacy Policy
Terms And Conditions
Contact Us

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News