वारिसनगर। थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर विशुन पंचायत के माधोपुर गांव निवासी एक मजदूर की दिल्ली में कार्य के दौरान हुए हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को जैसे ही उसका शव गांव पहुंचा, परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की पहचान माधोपुर निवासी सीताराम ठाकुर के पुत्र गुलाब ठाकुर (30) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गुलाब ठाकुर परिवार के भरण पोषण के लिए दिल्ली में मजदूरी करता था। वह एक भवन की छत तोड़ने के कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान नीचे से किसी व्यक्ति के आवाज देने पर वह पीछे मुड़ा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा।
ऊंचाई से गिरने के कारण उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां लगभग एक सप्ताह तक इलाज चलने के बाद सोमवार को उसकी मौत हो गई।मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य बताया जाता है। ग्रामीणों ने बताया कि गुलाब मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है लोग शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play