दिल्ली में कॉकरोचों ने बढ़ाई इन लोगों की मुश्किलें; पुलिस ने उठाया, किन पर नजरें? – Hindustan

दिल्ली में कॉकरोचों ने आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले से ही मुकदमों का सामना कर रहे इन लोगों के सामने अब एक और कानूनी चुनौती खड़ी हो गई है। दिल्ली पुलिस ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले एहतियात के तौर पर राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिलों में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने ऐसे लोगों पर भी नजर रख रही है जो भीड़ जुटा सकते हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस की ओर से राष्ट्रीय राजधानी के सभी जिलों में एहतियाती कदम के तौर पर अभियान चलाया गया। सभी में आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों को हिरासत में लिया गया। सूत्रों ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा इंतजाम कड़े करते हुए सभी जिलों से आपराधिक रिकॉर्ड वाले लगभग 30 से 40 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

सूत्र ने बताया कि पुलिस उन कुछ लोगों की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रख रही है जो भीड़ जुटा सकते हैं या लोगों को प्रदर्शन में शामिल कराने में भूमिका निभा सकते हैं। एहतियाती उपायों के तहत ऐसे लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के घरों के बाहर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पूरी दिल्ली को किले में तब्दील कर दिया गया है। सीमाओं पर कड़ा पहरा है और राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं।

अपडेट जारी

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News