दिल्ली में गर्मी छूमंतर! बारिश से गिरा पारा, अगले दो दिन आंधी-तूफान का अलर्ट, जानें मौसम का हाल – AajTak

Feedback
जून के पहले हफ्ते में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है. बीते दिन, गुरुवार को जोरदार बारिश और गरज-चमक के साथ तेज हवाओं ने पूरे शहर को ठंडक पहुंचा दी. केरल में मॉनसून की दस्तक के साथ दिल्ली-एनसीआर में भी गर्मी से राहत मिली है. दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान गिरावट के साथ 19 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अभी दो दिन आंधी-बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है.
बारिश से कितना गिरा तापमान?
दिल्ली में गुरुवार दोपहर और शाम को हल्की से मध्यम बारिश हुई. कुछ इलाकों में तेज आंधी भी चली. इससे अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली का अधिकतम तापमान 40-41 डिग्री के आसपास था, जो अब 36-38 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. न्यूनतम तापमान भी 23-25 डिग्री तक रह सकता है.
बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में आंधी-बारिश से पेड़ों को काफी नुकसान भी हुआ है. नोएडा-गाजियाबाद में सड़कों पर भारी संख्या में पेड़ गिरे. हालांकि, अचानक गर्मी छूमंतर होने से लोगों ने राहत की सांस ली है. 
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम में बदलाव आया है. इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में चुभती धूप और रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना बेहल कर रखा था. अब दिन खुशनुमा और रात ठंडी हैं.
दिल्ली में कितनी हुई बारिश?
आयानगर में सबसे ज्यादा 27.8 मिलीमीटर बारिश हुई. जबकि मयूर विहार में 23 मिलीमीटर, रिज में 19 मिलीमीटर, प्रगति मैदान में 12.8 मिलीमीटर और पालम में 10.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. पुष्प विहार, पूसा, लोधी रोड और सफदरजंग में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई.
अगले दो दिन कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
IMD ने दिल्ली-एनसीआर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार और शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवाओं की रफ्तार 40-60 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती हैं. IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, शुक्रवार (5 जून) को दिल्ली के आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. एक-दो दौर की बारिश और आंधी संभव है. अधिकतम तापमान 36-38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
वहीं, वीकेंड यानी शनिवार (6 जून) को दिल्ली में आंशिक बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश की संभावना है. जबकि रविवार से मौसम साफ होने लगेगा और तापमान फिर बढ़ सकता है.
स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ और पाकिस्तान, हरियाणा व उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती सर्कुलेशन के कारण अगले तीन दिनों तक दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के इलाकों में बारिश और गरज-चमक वाली गतिविधियां जारी रह सकती हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 164 रहा, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News