नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। दक्षिणी जिला साइबर पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि यह फर्जी ईमेल उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने केवल एक दिन की छुट्टी पाने के लिए भेजा था। पुलिस ने तकनीकी जांच और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर छात्रा को पकड़ लिया। चूंकि छात्रा नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है।
एक अधिकारी ने बताया कि लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल के मामले का दक्षिणी जिला साइबर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह धमकी भरा ईमेल उसी स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने भेजा था।
दक्षिणी जिला डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि बीते 23 अक्टूबर को लोधी रोड स्थित एयर फोर्स बाल भारती स्कूल को एक धमकी भरा ई-मेल मिला था, जिसकी सब्जेक्ट लाइन में लिखा था कि ‘आपकी बिल्डिंग में बम रखे गए हैं’। दक्षिणी जिला साइबर पुलिस ने ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए विस्तृत तकनीकी जांच शुरू की। पुलिस टीम ने गहन तकनीकी विश्लेषण और डिजिटल साक्ष्यों की बारीकी से जांच करते हुए ई-मेल के मुख्य स्रोत का पता लगा लिया।
डिजिटल कड़ियों को जोड़ते हुए जब पुलिस टीम ने जांच आगे बढ़ाई, तो पता चला कि यह ईमेल उसी स्कूल की एक नाबालिग छात्रा द्वारा भेजा गया था। जांच में सामने आया कि छात्रा ने केवल एक दिन के लिए स्कूल बंद कराने और छुट्टी पाने के मकसद से यह फर्जी ईमेल भेजा था। पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला कि कथित तौर पर ईमेल से बम की धमकी भेजने वाली छात्रा उसी स्कूल में पढ़ती है। छात्रा का मकसद उस दिन स्कूल बंद करवाना था।
पुलिस ने मौके पर डिजिटल सबूतों की जांच कर पूरे मामले की पुष्टि की। चूंकि छात्रा नाबालिग है, इसलिए किशोर न्याय अधिनियम (जेजे एक्ट) के प्रावधानों के तहत उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। गौरतलब है कि यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब स्कूलों को बम की धमकी की धमकियां अक्सर सामने आ रही हैं।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।
रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।
पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play