दिल्ली में लड़की के साथ चाट खाने गए स्टूडेंट को मारी गोली, CCTV फुटेज से 3 की खोजबीन – Hindustan Hindi News

दिल्ली के अमर कॉलोनी इलाके में मंगलवार रात 12वीं कक्षा के एक छात्र को गोली मारने की वारदात सामने आई है। जख्मीहालत में उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। मामले की जांच मेंज जुटी पुलिस तीन संदिग्ध हमलावरों की तलाश है। जांच में जुटी पुलिस रंजिश और आपसी विवाद सहित सभी कोणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक घायल छात्र और उसके साथ मौजूद लड़की दोनों 12वीं कक्षा के बताए जा रहे हैं। मंगलवार शाम दोनों अमर कॉलोनी इलाके में एक चाट की दुकान पर पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर इनका आपस में विवाद हुआ, जिसके बाद छात्र पर गोली चला दी गई।
सूत्रों के मुताबिक, गोली छात्र के सिर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल छात्र को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
वहीं प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस इस मामले में तीन संदिग्धों की तलाश कर रही है। जांच टीम यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमला पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था या फिर मौके पर किसी बात को लेकर विवाद बढ़ा, जिसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया। जांच में जुटी पुलिस पीड़ित छात्र के दोस्तों और घटना के समय उसके साथ मौजूद छात्रा से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
इस बीच क्राइम ब्रांच ने हाशिम बाबा गैंग के दो शॉर्प शूटरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दरियागंज निवासी 22 वर्षीय अतहर मिर्जा और अब्दुल अहद के रूप में हुई है। दोनों सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ वीडियो और रील्स डालकर इलाके में दहशत फैलाते थे। उनकी गिरफ्तारी से जामा मस्जिद थाने में दर्ज जान से मारने की धमकी और आर्म्स एक्ट का मामला सुलझ गया है।
इसके साथ ही दक्षिण दिल्ली में स्नैचिंग की छह वारदातों का भी खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच को 24 मई को दोनों आरोपियों की गतिविधियों की गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने रमेश पार्क, पुश्ता रोड इलाके में जाल बिछाकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके पास से एक सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, एक तमंचा और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जेल में रहने के दौरान उनका संपर्क हाशिम बाबा गैंग के गुर्गों से हुआ था। जेल से बाहर आने के बाद दोनों गैंग के लिए काम करने लगे और फायरिंग एवं धमकी देकर इलाके में खौफ फैलाने लगे। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं और बाल सुधार गृह भी जा चुके हैं। फिलहाल पुलिस हथियार सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जांच कर रही है।
कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )
संक्षिप्त विवरण
कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT TeluguHT BanglaHT TamilHT MarathiHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News