दिल्ली में 15 जून से इंडिया स्पेस कांग्रेस का आयोजन, भारत के अंतरिक्ष भविष्य पर होगा मंथन – Jagran

कृपया धैर्य रखें।
दिल्ली में 15 से 17 जून तक इंडिया स्पेस कांग्रेस 2026 का आयोजन होगा, जहां विभिन्न देशों के नीति-निर्माता और उद्योगपति भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र पर चर्च …और पढ़ें
इंडिया स्पेस कांग्रेस 2026 दिल्ली में 15-17 जून को।
नीति-निर्माता और उद्योग जगत के दिग्गज होंगे शामिल।
भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के भविष्य पर होगी चर्चा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कई देशों के नीति-निर्माता, राजनयिक और उद्योग जगत से जुड़े दिग्गज इंडिया स्पेस कांग्रेस (आइएससी) 2026 के लिए यहां इकट्ठा होंगे। यह कार्यक्रम 15 जून से 17 जून के बीच होगा, जिसमें देश के अंतरिक्ष क्षेत्र पर चर्चा की जाएगी।
सैटकाम इंडस्ट्री एसोसिएशन (एसआइए)-इंडिया द्वारा आयोजित तीन-दिवसीय कार्यक्रम में नेशनल इंस्टीट्यूट आफ एडवांस्ड स्टडीज के निदेशक डा. शैलेश नायक और इसरो, इन-स्पेस तथा कर्नाटक सरकार के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
एसआईए-इंडिया के अध्यक्ष डा. सुब्बा राव पावलुरी ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, ”भारत का अंतरिक्ष क्षेत्र विकास और वैश्विक महत्व के एक नए दौर में प्रवेश कर रहा है।
एसआईए 2026 उद्योग जगत, नीति-निर्माताओं और निवेशकों को साथ लाएगा, ताकि भविष्य के लिए एक अधिक अनुमानित और नवाचार-अनुकूल माहौल तैयार किया जा सके। जैसे-जैसे भारत मिशन से बाजार की ओर बढ़ रहा है, हम वैश्विक भागीदारों का स्वागत करते हैं कि वे हमारे साथ मिलकर उस भविष्य का निर्माण करें।
(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News