Feedback
दिल्ली-NCR में 3 मई की देर रात से 4 मई की सुबह तक बारिश हुई. गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलीं. भले ही बारिश हल्की रही लेकिन हवाओं की वजह से मौसम का असर जोरदार महसूस हुआ. लोगों को गर्मी से भी थोड़ी राहत मिली.
मौसम विभाग IMD के मुताबिक 3 से 6 मई तक एक ‘वेस्टर्न डिस्टर्बेंस’ यानी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है. यह एक मौसमी सिस्टम होता है जो पश्चिम से आता है और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश, आंधी और तेज हवाएं लाता है. इसी की वजह से दिल्ली-NCR में रात को बादल घिर आए और बारिश शुरू हुई.
बारिश बहुत ज्यादा नहीं थी लेकिन कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई. दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में हल्की बारिश और तेज हवाएं रहीं. नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में थोड़ी ज्यादा बारिश और गरज-चमक हुई. कई जगहों पर थोड़ा पानी जमा होने की छोटी-मोटी शिकायतें भी आईं. लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं रही.
तापमान पर क्या असर पड़ा?
3 मई को दिल्ली का अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 2 से 3 डिग्री कम था. आज सुबह न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के आसपास रहने का पूर्वानुमण है और गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है लेकिन हवा में नमी बढ़ने से उमस भी महसूस हो सकती है.
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
Visuals from Kautilya Marg pic.twitter.com/VAvEYoeWKO
यह भी पढ़ें: दिल्ली में ‘रेड अलर्ट’ जारी… तूफान, ओले-आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी, घरों में रहने की सख्त सलाह
आज और कल का मौसम कैसे रहेगा?
IMD के मुताबिक आज सुबह और दोपहर में हल्की बारिश, गरज-चमक और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चल सकती हैं. कल भी एक-दो बार हल्की बारिश की संभावना है. अगले कुछ दिनों में तापमान और गिरेगा और 32 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है. यानी गर्मी से राहत अभी कुछ दिन और मिलती रहेगी.
मौसम विभाग ने क्या सलाह दी?
लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, पेड़ों या कमजोर ढांचों के नीचे खड़े न हों, और जरूरी न हो तो बाहर निकलने से बचें. साथ ही सड़क और ट्रैफिक की स्थिति पर नजर रखने की भी सलाह दी गई है.
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि स्थिति तेजी से बदल सकती है, इसलिए स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करना जरूरी है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू