Feedback
साउथ दिल्ली से 11 साल की नाबालिग बच्ची के अपहरण, बलात्कार और निर्मम हत्या के मुख्य आरोपी को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को एनकाउंटर में घायल कर दिया. आरोपी को घटनास्थल पर ले जाते समय उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस की गोली लगी.
पुलिस के अनुसार, आरोपी को गुरुग्राम स्थित उस जगह पर ले जाया जा रहा था, जहां उसने बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या की थी. इसी दौरान आरोपी ने पुलिस से भागने की कोशिश की. पुलिस ने उसे रोकने के लिए फायरिंग की, जिसमें आरोपी को गोली लग गई. उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.
क्या है पूरा मामला?
दिल्ली पुलिस ने इस जघन्य वारदात में तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था. प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बच्ची को अगवा करने और उसके साथ बलात्कार करने की बात कबूल ली थी. 22 जून की सुबह करीब 5 बजे पीड़ित परिवार ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर अपनी बेटी के लापता होने की सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमों ने तुरंत मोर्चा संभाला और आसपास के इलाकों में व्यापक तलाश अभियान शुरू कर दिया.
जांच के दौरान पुलिस ने इलाके और आस-पास के सड़कों पर लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से देखा. तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी क्लिप्स के आधार पर एक संदिग्ध की पहचान हुई. उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसकी संलिप्तता साफ हो गई. इसके बाद आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.
पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने बच्ची को फुटपाथ से अगवा किया था. इसके बाद उसे गुरुग्राम ले गया और वहां बच्ची की निर्मम हत्या कर दी. पुलिस अब पूरे मामले के हर पहलू की गहन छानबीन कर रही है और मजबूत सबूत जुटा रही है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू