दिल्ली: AAP विधायक नरेश बालियान को कोर्ट से झटका, MCOCA मामले में 13 दिसंबर तक पुलिस रिमांड मंजूर – Aaj Tak

Feedback
दिल्ली के उत्तम नगर से आम आदमी पार्टी विधायक नरेश बालियान को कोर्ट ने MCOCA मामले में 13 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है. विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने पुलिस द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए हिरासत मंजूर कर दी. दिल्ली पुलिस ने महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के तहत दर्ज मामले में उनसे पूछताछ के लिए 10 दिन की हिरासत की मांग की थी. 
कोर्ट में दिल्ली पुलिस का प्रतिनिधित्व कर रहे विशेष लोक अभियोजक अखंड प्रताप सिंह ने बाल्यान की 10 दिनों की हिरासत मांगी और कहा कि मामले में बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए उनसे पूछताछ की जरूरत है. मामले में एक दिन की न्यायिक हिरासत की अवधि समाप्त होने पर बालियान को कोर्ट में पेश किया गया था. विधायक को कथित संगठित अपराध मामले में 4 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था, जबकि कोर्ट ने उन्हें पहले एक कथित जबरन वसूली मामले में जमानत दे दी थी.
शनिवार रात हुई गिरफ्तारी
बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के उत्तम नगर से विधायक नरेश बालियान को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बीती रात गिरफ्तार किया था. एक साल पुराने कथित जबरन वसूली के केस में उन्हें पुलिस ने पहले हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में अरेस्ट कर लिया. नरेश बालियान और गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नन्दू के कथित वायरल ऑडियो के मामले में पुलिस जांच कर रही है.
AAP ने बीजेपी की बताया साजिश
विधायक नरेश बालियान की गिरफ़्तारी को आम आदमी पार्टी ने बीजेपी की साजिश बताया. AAP सांसद संजय सिंह ने इसे बीजेपी का फर्जी ऑडियो क्लिप बताते हुए अदालत के स्थगन आदेश को दोहराया. सिंह ने कहा कि हताशा में बीजेपी ने एक बार फिर न्याय व्यवस्था का मज़ाक उड़ाया है.
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजन केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “अमित शाह जी, मुझे रोकने से क्या होगा, दिल्ली से क्राइम रोकिए. क्या मुझे रोकने से दिल्ली में अपराध कम हो जाएगा? मुझे रोकने से क्या दिल्ली में खुलेआम शूट-आउट होने बंद हो जाएंगे? क्या दिल्ली की महिलाएं सुरक्षित हो जाएंगी? क्या दिल्ली के व्यापारी सुरक्षित हो जाएंगे?”
कौन है गैंगस्टर कपिल सांगवान?
बता दें कि कपिल सांगवान उर्फ नन्दू एक कुख्यात गैंगस्टर है, वह फिलहाल UK में मौजूद है, कपिल दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है, उसके खिलाफ 20 से ज़्यादा मुकदमे दर्ज हैं. हरियाणा के नफे सिंह हत्याकांड में कपिल सांगवान मास्टरमाइंड है. इतना ही नहीं, कपिल सांगवान बीजेपी नेता सुरेंद्र मटियाला हत्याकांड में भी मास्टरमाइंड है. नन्दू पिछले 5 साल से UK में मौजूद है. इसके पहले वह दिल्ली जेल में कैद था. कपिल सांगवान दिल्ली-NCR में एक्सटॉर्शन करता है और मर्डर करवाता है. साल 2023 में उसने दिल्ली के उत्तम नगर में बीजेपी नेता की हत्या करवाई थी.
Copyright © 2024 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News