दिल्ली-NCR में बारिश, रातभर बरसते रहे बादल, इस हफ्ते देशभर में कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का अपडेट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
Delhi NCR Weather Forecast: दिल्ली और इससे सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा आदि NCR के इलाकों में आज बारिश हुई. रातभर बादल बरसते रहे और आज सुबह लोगों को मौसम में ठंडक का अहसास हुआ. हल्की हवाओं ने भी ठंड बढ़ाई. मौसम विभाग ने 30 जनवरी को एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक फरवरी को बारिश होने का अलर्ट दिया था. 2 फरवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने का अनुमान है, जिसके चलते 5 फरवरी तक पूरे उत्तर भारत में बारिश हो सकती है.
pic.twitter.com/BYXgw5oomP
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में देररात से हो रही बारिश रुकने के बाद अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री रिकॉर्ड हुआ. वहीं अगल 5 दिन आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है. वही सुबह के समय हल्की धुंध भी छा सकती है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली के मौसम पर पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है, क्योंकि एक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को और एक पश्चिमी विक्षोभ 5 फरवरी को एक्टिव होने की भविष्यवाणी हुई है.
IMD के अनुसार, 2 पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तर-पश्चिम भारत और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 5 से 7 फरवरी के बीच एक्टिव होगा, जिसके असर से 7 फरवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. ऐसे में फरवरी महीने में भी लोगों को बारिश और ठंड का सामना करना पड़ सकता है.
फरवरी 2026 के दौरान शीतलहर वाले दिनों का पूर्वानुमान

Outlook for the Cold Wave Days during February 2026

अधिक जानकारी के लिए, कृपया इस लिंक पर जाएं : https://t.co/0Rf2tlyfiO

For more information, visit: https://t.co/i3F2ePzIHF#IndiaWeather #February2026 #RainfallForecastpic.twitter.com/J86OHBc4DN
IMD के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड में कल 3 फरवरी के गरज चमक के साथ भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है. 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ हल्की बारिश और 30-50 किमी स्पीड वाले हवा के झोंके लग सकते हैं. पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि होने की भी संभावना है.
बता दें कि पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 3 फरवरी को सुबह और रात के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 5 फरवरी तक, पश्चिमी राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 3 फरवरी को और पूर्वी राजस्थान में 3 से 5 फरवरी के बीच कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों से बारिश और ठंड से अपना बचाव करने की अपील की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News