दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाईं 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें पूरा रूट और शेड्यूल – Bharat24live

Rashmi Singh
Date: 31-10-26 14:24
Diwali-Chhath Special Trains: दिवाली और छठ पूजा के मौके पर घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने राहत का ऐलान किया है. त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इनमें आनंद विहार से छपरा, मऊ से आनंद विहार और गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी. इन ट्रेनों के शुरू होने से दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को त्योहारों के दौरान सफर करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है.
उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए इन विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर शुरू करने से पहले ट्रेन की ताजा स्थिति और समय-सारिणी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या रेलवे हेल्पलाइन से जरूर प्राप्त कर लें.
आनंद विहार-छपरा स्पेशल ट्रेन
रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 04058/04057 आनंद विहार टर्मिनल-छपरा-आनंद विहार टर्मिनल आरक्षित फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 04058 आनंद विहार टर्मिनल से 3 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक निर्धारित तारीखों पर कुल पांच फेरे लगाएगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 04057 छपरा से इसी अवधि में कुल पांच फेरे लगाएगी.
आनंद विहार से चलने वाली यह ट्रेन रात 12:20 बजे रवाना होगी. रास्ते में यह टुंडला जंक्शन, गोविंदपुरी और प्रयागराज जंक्शन होते हुए आगे बढ़ेगी. इसके बाद प्रयागराज रामबाग, ज्ञानपुर रोड, वाराणसी, सारनाथ, औड़िहार जंक्शन, गाजीपुर सिटी, पेफना जंक्शन, बलिया, रेवती और सुरेमनपुर पर ठहराव लेते हुए शाम 7:20 बजे छपरा पहुंचेगी.
वापसी में छपरा से ट्रेन रात 10:10 बजे रवाना होगी. यह सुरेमनपुर, रेवती, बलिया, पेफना जंक्शन, गाजीपुर सिटी, औड़िहार, सारनाथ, वाराणसी, ज्ञानपुर रोड और प्रयागराज जंक्शन होते हुए आगे जाएगी. इसके बाद गोविंदपुरी और टुंडला जंक्शन पर रुकते हुए अगले दिन शाम 5:20 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी.
मऊ-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन
दूसरी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05087/05088 मऊ-आनंद विहार टर्मिनल-मऊ के बीच चलाई जाएगी. गाड़ी संख्या 05087 मऊ से 3 और 10 नवंबर 2026 को कुल दो फेरे लगाएगी. वहीं, गाड़ी संख्या 05088 आनंद विहार टर्मिनल से 4 और 11 नवंबर को कुल दो फेरे लगाएगी.
मऊ से यह ट्रेन रात 10:30 बजे रवाना होगी. रास्ते में मुहम्मदाबाद, आजमगढ़, खोरासन रोड, शाहगंज, जौनपुर जंक्शन, जंघई जंक्शन और प्रयाग स्टेशन पर ठहराव होगा. इसके बाद ट्रेन सुबह 5:40 से 5:45 बजे के बीच प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी. आगे गोविंदपुरी और टुंडला जंक्शन होते हुए यह गाजियाबाद पहुंचेगी और शाम 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंच जाएगी.
वापसी में आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन शाम 7:15 बजे रवाना होगी. यह गाजियाबाद, टुंडला जंक्शन और गोविंदपुरी होते हुए प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी. इसके बाद जंघई जंक्शन, जौनपुर जंक्शन, शाहगंज, खोरासन रोड, आजमगढ़ और मुहम्मदाबाद पर ठहराव लेते हुए अगले दिन दोपहर 2 बजे मऊ पहुंचेगी.
गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन भी चलेगी
रेलवे ने तीसरी स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 05091/05092 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच चलाने का फैसला किया है. गाड़ी संख्या 05091 गोरखपुर से 9 और 16 नवंबर 2026 को कुल दो फेरे लगाएगी. वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 05092 बांद्रा टर्मिनस से 11 और 18 नवंबर को कुल दो फेरे लगाएगी.
गोरखपुर से यह ट्रेन रात 9:55 बजे रवाना होगी. रास्ते में बस्ती, गोंडा जंक्शन, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, टुंडला जंक्शन, ईदगाह आगरा, गंगापुर सिटी, कोटा जंक्शन, भवानी मंडी, नागदा जंक्शन और रतलाम जंक्शन समेत कई स्टेशनों पर ठहराव होगा. इसके बाद ट्रेन गोधरा और वडोदरा होते हुए सूरत, वापी और बोरीवली पहुंचेगी. ट्रेन बुधवार दोपहर 12 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
वापसी में बांद्रा टर्मिनस से ट्रेन बुधवार दोपहर 1:45 बजे रवाना होगी. यह बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी और कोटा जंक्शन होते हुए आगे बढ़ेगी. इसके बाद गंगापुर सिटी, ईदगाह आगरा, टुंडला जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बादशाहनगर, गोंडा जंक्शन और बस्ती पर ठहराव लेते हुए गुरुवार रात 11:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.
यात्रा से पहले जरूर चेक करें ट्रेन की स्थिति
दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय किया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि टिकट बुक करने और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रेन की तारीख, समय और ठहराव की जानकारी जरूर जांच लें. इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट, NTES ऐप और हेल्पलाइन की मदद ली जा सकती है.
ये भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर ट्रेन में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट? अपनाएं ये ट्रिक, आसानी से पहुंचेंगे घर
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News