दिवाली-छठ पर घर जाने वालों के लिए खुशखबरी! कई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें शुरू, चेक करें नंबर और तारीख – Bharat24live

Shreeom Singh
Date: 29-10-26 15:51
Diwali Special Trains 2026: त्योहारों के दौरान घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने खास इंतजाम किए हैं. दिवाली और छठ पूजा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए उत्तर रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. ये ट्रेनें नवंबर 2026 में अलग-अलग तारीखों पर चलेंगी. अगर आप भी त्योहार पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो टिकट बुक करने या सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का नंबर, रूट और तारीख जरूर चेक कर लें.
दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेनों की पूरी लिस्ट
उत्तर रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, ट्रेन नंबर 04412 हजरत निजामुद्दीन से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी के बीच 5 से 7 नवंबर तक चलेगी. वहीं, वापसी में ट्रेन नंबर 04411 झांसी से हजरत निजामुद्दीन के लिए 6 से 8 नवंबर तक चलेगी. ये दोनों अनारक्षित ट्रेनें हैं.
ट्रेन नंबर 04414 गाजियाबाद से अलीगढ़ और ट्रेन नंबर 04413 अलीगढ़ से गाजियाबाद के बीच 5 और 7 नवंबर को चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 04656 लुधियाना से सहरसा के लिए 6, 9 और 11 नवंबर को रवाना होगी. वापसी में ट्रेन नंबर 04655 सहरसा से लुधियाना के लिए 8, 11 और 13 नवंबर को चलेगी.
लुधियाना से दरभंगा के बीच ट्रेन नंबर 04662 का संचालन 7, 10 और 11 नवंबर को होगा. इसकी वापसी ट्रेन नंबर 04661 दरभंगा से लुधियाना के लिए 8, 11 और 12 नवंबर को चलेगी.
ट्रेन नंबर 04664 लुधियाना से गया के लिए 12 नवंबर को चलेगी, जबकि ट्रेन नंबर 04663 गया से लुधियाना के लिए 13 नवंबर को रवाना होगी. इसके अलावा, ट्रेन नंबर 04666 लुधियाना से कोलकाता के लिए 6 नवंबर और ट्रेन नंबर 04665 कोलकाता से लुधियाना के लिए 7 नवंबर को चलेगी.
ट्रेन नंबर 04258 सरहिंद से सहरसा के लिए 5, 9 और 12 नवंबर को चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 04257 सहरसा से अंबाला कैंट के लिए 6, 10 और 13 नवंबर को रवाना होगी.
जालना से छपरा के बीच वाया वाराणसी चलने वाली ट्रेन नंबर 07651 की सेवाएं 11, 18 और 25 नवंबर को उपलब्ध रहेंगी. इसकी वापसी ट्रेन नंबर 07652 छपरा से जालना के लिए 13, 20 और 27 नवंबर को चलेगी.
आगरा कैंट से शहीद कैप्टन तुषार महाजन के बीच ट्रेन नंबर 01903 नवंबर में हर रविवार को चलेगी. इसका संचालन 1 से 29 नवंबर तक होगा. वापसी में ट्रेन नंबर 01904 हर सोमवार को 2 से 30 नवंबर तक चलेगी.
इसके अलावा, ट्रेन नंबर 06073 तिरुवनंतपुरम नॉर्थ से हजरत निजामुद्दीन के बीच 2 से 16 नवंबर तक हर सोमवार को चलेगी. वहीं, ट्रेन नंबर 06074 हजरत निजामुद्दीन से तिरुवनंतपुरम नॉर्थ के लिए 5 से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को रवाना होगी.
ट्रेन का समय और ठहराव कैसे चेक करें?
यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के ठहराव और समय की जानकारी जरूर ले लें. इसके लिए यात्री रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर जा सकते हैं. इसके अलावा, रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
भारत 24 लाइव — भारत का विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल। ताज़ा खबरें, विश्लेषण, वीडियो।
लाइव भारत 24 ऐप डाउनलोड करें और लाइव समाचार देखें

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News