Edited By :Seema Thakur
Updated:
Diwali Gift Ideas: दिवाली का त्योहार खुशियां बांटने का त्योहार होता है. दिवाली के पूरे हफ्ते में एकदूसरे को गिफ्ट्स देना, मिठाई खिलाना और साथ त्योहार मनाने का चलन होता है. ऐसे में दिवाली पर पूरे मन से गिफ्ट्स दिए जाते हैं. यहां आपके लिए ऐसे ही कुछ गिफ्ट ऑप्शंस (Diwali Gift Options) दिए गए हैं जो आप अपने करीबियों को दे सकते हैं. ये गिफ्ट्स आसानी से मिल जाते हैं और ऑनलाइन भी मंगवाए जा सकते हैं. ऐसे में ये लास्ट मिनट गिफ्ट्स कौन-कौन से हैं आप भी जान लीजिए.
दिवाली पर देने के लिए गिफ्ट हैम्पर भी अच्छा ऑप्शन होते हैं. इनकी खासियत यह है कि आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स का, कुकीज का, चॉक्लेट्स और स्नैक का हैंपर ले सकते हैं और ये सभी बेहद अच्छा गिफ्ट बन जाते हैं. (Image Credits – Pexels)
ऑनलाइन एक से बढ़कर एक परफ्यूम मिल जाते हैं. अगर आपको सामने वाले व्यक्ति की पसंद का अंदाजा ना हो तो आप उसे परफ्यूम सेट दे सकते हैं ताकि उसे ऑप्शंस मिल जाएं. (Image Credits – Pexels)
होम डेकोर के आइटम्स अच्छे दिवाली गिफ्ट्स साबित होते हैं. इनमें आर्टिफिशियल फ्लावर वास, वॉल हैंगिंग, शोपीस, डेकोरेटिव लैंप, टेबल डेकोरेशन के आइटम या फिर सटावटी मूर्तियां दे सकते हैं. (Image Credits – Pexels)
अगर आपको किसी करीबी को गिफ्ट देना है तो आप पर्सनलाइज्ड गिफ्ट आइटम दे सकते हैं. इसमें आप कीचेन, पर्सनलाइज्ड फ्रेम या लैंप वगैरह भी दे सकते हैं. (Image Credits – Pexels)
स्किन केयर या बाथ केयर आइटम्स भी अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हैं. शावर जेल, बॉडी स्क्रब और लोशन ऐसे गिफ्ट्स हैं जो कोई भी इस्तेमाल कर सकता है. (Image Credits – Pexels)
पौधे एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन होते हैं. खासकर घर के अंदर रखे जाने वाले लो मेंटेनेंस प्लांट्स दिए जा सकते हैं. ये ऑफिस के कुलीग्स को देने के लिए भी अच्छा गिफ्ट हैं. (Image Credits – Pexels)
कॉफी या चाय पीने वालों को इस तरह के गिफ्ट्स बेहद अच्छे लगते हैं. ऑनलाइन आसानी से ये गिफ्ट्स अवेलेबल भी होते हैं. इसमें आप चाहे तो कॉफी मेकर या कॉफी बींस, टी बैग्स या कप वगैरह गिफ्ट कर सकते हैं. (Image Credits – Pexels)
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301