'दीदी के साथ हूं, दिल्ली गई ही नहीं…', बागी गुट को लेकर बोलीं TMC सांसद प्रतिमा मंडल – AajTak

Feedback
तृणमूल कांग्रेस (TMC) में मची राजनीतिक उथल-पुथल के बीच पार्टी सांसद प्रतिमा मंडल का एक बड़ा बयान सामने आया है. एक विशेष बातचीत में प्रतिमा मंडल ने उन सभी अटकलों और मीडिया रिपोर्ट्स को पूरी तरह गलत और बेबुनियाद बताया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वे बागी सांसदों के गुट में शामिल हैं और बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं.
प्रतिमा मंडल ने अपनी वफादारी स्पष्ट करते हुए कहा कि वे तृणमूल कांग्रेस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (दीदी) के साथ मजबूती से खड़ी हैं. उन्होंने कहा, “मैं 4 जून के बाद से दिल्ली नहीं गई हूं और इस समय कोलकाता में ही अपने घर पर हूं. मेरे बारे में फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह निराधार हैं.”
आजतक से खास बात करते हुए प्रतिमा मंडल ने कहा, ‘जो हमारा प्रतीक है, वही प्रतीक से मैं तीन बार जीती हूं. जनता ने आशीष दिया और इस बार भी मुझे बहुत मैंडेट दिया. इस बार भी 4 लाख 70 हजार वोट से मुझे मिला और मैं जीतकर आई. जनता ने मुझे आशीष दिया पांच साल के लिए,  तो मैं 2029 तक एमपी हूं और उनके लिए काम करूंगी. मैं जनता को अपमानित नहीं करना चाहती हूं. 2029 तक ही मैं उनके साथ हूं.’

यह भी पढ़ें: टीएमसी के बड़े सितारे छोड़ गए साथ, अब ममता बनर्जी के पास कितनी ताकत बची?
 हालांकि, उन्होंने एक बड़ा खुलासा करते हुए यह भी माना कि दूसरी तरफ (बागी गुट या विपक्षी दल) से उनके पास लगातार दिल्ली आने के लिए फोन आ रहे हैं और उन पर संपर्क साधने की कोशिश की जा रही है. आपको बता दें कि इससे पहले कहा जा रहा था कि प्रतिमा मंडल भी बागी गुट में शामिल हो सकती हैं.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News