दीपिका कक्कड़ पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, ससुर को आया ब्रेन स्ट्रोक, ICU में हुए भर्ती – AajTak

Feedback
‘ससुराल सिमर का’ शो फेम एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ अपनी पर्सनल लाइफ में पिछले काफी वक्त से बहुत कुछ झेल ही रही थीं. अब वो और उनके पति शोएब इब्राहिम एक और भी बड़ी मुसीबत का सामना कर रहे हैं. शोएब के पिता अस्पताल में भर्ती हैं. एक्टर ने इंस्टाग्राम के जरिए अपडेट शेयर की है.
शोएब ने बताया कि उनके पिता को आज सुबह यानी 23 मई को दोबारा स्ट्रोक आया, जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया. उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है. एक्टर का कहना है कि अगले 24 घंटे काफी अहम है. ऐसे में उन्होंने सभी से अपने पिता के लिए दुआ मांगने की अपील की है. 
ICU में शोएब के पिता
शोएब लिखते हैं, ‘पापा के लिए आप सभी की दुआओं और प्रार्थनाओं की जरूरत है. पापा को आज सुबह फिर से स्ट्रोक आया है और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है. प्लीज उनके लिए प्रार्थना करते रहें. अगले 24 घंटे बहुत अहम हैं.’ फिलहाल एक्टर के पिता की हालत कितनी गंभीर है, इसकी कोई अपडेट नहीं मिली है. लेकिन फैंस उनकी स्टोरी पर भर-भरकर कमेंट्स कर रहे हैं और अपनी दुआएं भेज रहे हैं. 
शोएब इब्राहिम ने टीवी के जरिए अपनी एक मजबूत और सच्ची ऑडियंस खड़ी की है, जिसके दम पर आज उनका खुद का यूट्यूब चैनल भी है. उन्हें 3.27 मिलियन लोग वहां फॉलो करते हैं. एक्टर अपनी जिंदगी से जुड़ी हर छोटी-बड़ी अपडेट व्लॉग के जरिए शेयर करते हैं. उनकी पत्नी दीपिका, जो इस समय कई सारी मेडिकल दिक्कतों का सामना कर रही हैं उनकी भी अपडेट यूट्यूब के जरिए फैंस को मिलती रहती है. 
क्या है दीपिका की हेल्थ अपडेट?
शोएब-दीपिका हर कुछ हफ्तों में अपना नया व्लॉग शेयर करते हैं. पिछले महीने ही दीपिका की सिस्ट सर्जरी हुई थी, जो पहले सफल रही. मगर फिर भी एक्ट्रेस पूरी तरह ठीक नहीं हो पाई थीं. फिलहाल उन्हें डॉक्टर्स ने अपना खास ख्याल रखने के लिए कहा है. साथ ही रेगुलर चेकअप की सलाह दी है, ताकि उनकी मेडिकल कंडिशन पर अच्छे से ध्यान दिया जा सके. लिवर कैंसर के साथ-साथ दीपिका को अपने पेट में सिस्ट के साथ भी जूझना पड़ रहा है. लेकिन उन्हें इस सफर में उनके फैंस का साथ मिला हुआ है. 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News