दीवार पर चढ़े कोबरा को PVC पाइप में यूं किया कैद, देखने वालों की अटकी सांसें – AajTak

Feedback
सोशल मीडिया पर सांप पकड़ने से जुड़े वीडियो अक्सर वायरल होते रहते हैं. इनमें सांप को पकड़ने का काम प्रशिक्षित स्नेक कैचर या स्नेक रेस्क्यूअर करते हैं. इसके लिए वे स्नेक हुक, टोंग्स, कैचर और सुरक्षित कंटेनर जैसे खास उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं.
लेकिन क्या आपने किसी को PVC पाइप  के मदद से खतरनाक कोबरा पकड़ते हुए देखा है. वायरल हो रहे  वीडियो में एक शख्स सिर्फ PVC पाइप की मदद से एक खतरनाक कोबरा को पकड़ता नजर आ रहा है. कोबरा दीवार पर चढ़ा हुआ होता है और फन फैलाए पूरी तरह सतर्क दिख रहा है.
@earth_tracker नाम के X हैंडल से शेयर किए गए इस वीडियो में ग्रामीण इलाके जैसा एक स्थान दिखाई देता है. ईंट की दीवार पर एक बड़ा कोबरा चढ़ा हुआ है. इसी दौरान हरे रंग की टी-शर्ट, जींस और टोपी पहने एक शख्स हाथ में सफेद PVC पाइप लेकर उसके पास पहुंचता है.
देखें वीडियो
See how easily he catches a full-grown dangerous cobra with just a PVC pipe 🐍🔥 pic.twitter.com/ZpzFKhp54b
 
पाइप के एक सिरे पर कोहनी जैसी मुड़ी हुई फिटिंग लगी होती है. शख्स बेहद सावधानी से पाइप को कोबरा के सिर की तरफ बढ़ाता है. कुछ ही पलों में सांप का सिर पाइप के अंदर चला जाता है. इसके बाद वह पाइप को संभालते हुए धीरे-धीरे पूरे सांप को उसके अंदर कर लेता है.वीडियो के आखिर में शख्स पाइप पकड़े कैमरे की तरफ देखता है. अंदर कोबरा नजर आ रहा होता है.
यह भी पढ़ें: बुज़ुर्ग को सांप ने काटा, मरा हुआ नाग लेकर ऐसे अस्पताल पहुंचा
क्लिप वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शख्स की हिम्मत और तकनीक की तारीफ की. हालांकि कुछ लोगों ने इसे बेहद खतरनाक बताया और आम लोगों को ऐसा करने की कोशिश न करने की सलाह दी.
उस पोस्ट के कमेंट्स में लोग काफी मजेदार और डरावने रिएक्शन दे रहे थे. एक ने लिखा भैया फोन देखो, स्वर्ग से 10 मिस्ड कॉल्स आई हुई हैं. एक ने लिखा कि मुझे नहीं पता था कि ये इतनी जोर-जोर से सांस लेते और घर्राते हैं तो किसी ने पूछा ये भारी सांसें शख्स की हैं या सांप की?
भारत में कोबरा जैसे जहरीले सांपों से निपटना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. इसलिए किसी भी सांप को पकड़ने या हटाने की कोशिश खुद करने के बजाय प्रशिक्षित स्नेक रेस्क्यूअर या स्थानीय वन विभाग से मदद लेना ज्यादा सुरक्षित माना जाता है.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News