दुनिया में सबसे सस्ता कहां मिल रहा है फोल्डेबल iPhone Duo? यहां तो भारत से भी ज्यादा है कीमत – Jagran

एप्पल ने अपना पहला फोल्डेबल आईफोन, iPhone Duo, लॉन्च किया है, जिसकी कीमत अमेरिका में सबसे कम $1,999 है। भारत …और पढ़ें
दुनिया में सबसे सस्ता कहां मिल रहा है फोल्डेबल iPhone Duo? यहां तो भारत से भी ज्यादा है कीमत
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने iPhone Duo के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को बीते दिन 9 सितंबर को हुए लॉन्च इवेंट में पेश किया है। अमेरिका में इसकी शुरुआती कीमत $1,999 रखी गई है, जबकि भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है।
iPhone Duo के लॉन्च के साथ ही अलग-अलग देशों में इसकी कीमतों में बड़ा अंतर भी देखने को मिल रहा है। ग्लोबल प्राइस लिस्ट के मुताबिक अमेरिका में ये फोन सबसे सस्ता मिल रहा है, जबकि तुर्किये में सबसे महंगा मिल रहा है। भारत भी अमेरिका की तुलना में काफी महंगे मार्केट में शामिल है।
सामने आई प्राइस लिस्ट के मुताबिक अमेरिका में iPhone Duo की कीमत $1,999 है यानी भारतीय रुपये में ये करीब ₹1.90 लाख बैठती है।जबकि इसके मुकाबले भारत में फोन की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, यानी भारत में iPhone Duo अमेरिका से करीब ₹1.10 लाख महंगा मिल रहा है।

iPhone Duo सबसे महंगा इस वक्त तुर्किये में मिल रहा है। यहां iPhone Duo की स्थानीय कीमत ₺229,999 है, जो लिस्ट में करीब $4,744 के बराबर बताई गई है यानी भारतीय रुपये में ये फोन करीब ₹4.51 लाख में मिल रहा है।
देखा जाए तो अमेरिकी कीमत के मुकाबले तुर्किये में यही डिवाइस करीब 137.3 परसेंट महंगा मिल रहा है। ब्राजील भी महंगे मार्केट में शामिल है, जहां कीमत करीब $4,311 यानी ₹4.10 लाख के बराबर जा पहुंची है।
Apple का कहना है कि iPhone Duo की पहली सेल 23 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि प्री-ऑर्डर 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले हैं।
यह भी पढ़ें- Apple का पहला फोल्डेबल फोन, iPhone Duo लॉन्च: 48MP कैमरा और A20 Pro चिपसेट जैसे बेहतरीन फीचर्स

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News