दुश्मन के खेमे में मचेगी 'प्रलय'! DRDO ने क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल का किया सफल परीक्षण; पलक झपकते ही तबाह करेगी टारगेट – News24 Hindi

Written By Shariqul Hoda
क्वासी-बैलिस्टिक मिसाइल 'प्रलय' का सफल परीक्षण (Photo-X/@rajnathsingh)
Pralay Quasi Ballistic Missile Test: डीआरडीओ ने 5 नवंबर 2026 को ओडिशा तट पर अपनी स्वदेशी रूप से विकसित ‘प्रलय’ क्वाजी-बैलिस्टिक मिसाइल का सफल उड़ान परीक्षण किया. इस कामयाब टेस्ट के बाद अब ये मिसाइल भारतीय सशस्त्र बलों में शामिल किए जाने के और करीब आ गई है.
इस मिसाइल को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम आइलैंड से सुबह लगभग 11:10 बजे लॉन्च किया गया. रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह परीक्षण ‘यूजर इवैल्यूएशन ट्रायल’ का हिस्सा था और इसने अपने सभी निर्धारित लक्ष्यों को हासिल कर लिया. चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज (ITR) की तरफ से संचालित कई ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग सिस्टम से हासिल डेटा ने इस टेस्ट के कामयाब होने को कंफर्म किया है.
‘प्रलय’ को हैदराबाद में DRDO के ‘रिसर्च सेंटर इमारत’ (RCI) की तरफ से विकसित किया गया है, जिसमें कई दूसरी प्रयोगशालाओं का भी योगदान रहा है. विकास और उत्पादन में साझेदार ‘भारत डायनेमिक्स लिमिटेड’ (BDL) इस मिसाइल प्रणाली के निर्माण के लिए जिम्मेदार है.
मूल्यांकन प्रक्रिया के हिस्से के तौर पर DRDO के वरिष्ठ अधिकारियों, रक्षा उद्योग के प्रतिनिधियों और सशस्त्र बलों के कर्मियों ने इस परीक्षण को देखा. इस चरण के कामयाबी के साथ पूरा होने से, मिसाइल को सेना में शामिल करने से पहले की एक बड़ी रुकावट दूर हो गई है.
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस कामयाबी के लिए DRDO के साइंटिस्ट, सैन्य कर्मियों और उद्योग साझेदारों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस मिसाइल में उन्नत तकनीकें शामिल हैं, जो उभरती सुरक्षा चुनौतियों के खिलाफ भारत की रक्षा तैयारियों और तकनीकी क्षमताओं को मजबूत करेंगी.
रक्षा सचिव और DRDO के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने भी परीक्षण में शामिल टीमों की सराहना की. यह हालिया परीक्षण, देश के भीतर ही उन्नत रक्षा प्रणालियों को विकसित करने और बनाने की भारत की कोशिशों में एक और मील का पत्थर है. ‘प्रलय’ के सफल मूल्यांकन से देश के स्वदेशी मिसाइल कार्यक्रम को मजबूती मिलने और सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं में इजाफा होने की उम्मीद है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News