मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें
प्ले ऑडियो
Site Admin | सितम्बर 17, 2024 8:18 अपराह्न | Fishing Dairy Industry – Hundred Days
मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह ने कहा है कि भारत पिछले नौ वर्षों में 57.62 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ दूध उत्पादन में दुनिया में अग्रणी है। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए, श्री सिंह ने कहा कि देश का कृषि क्षेत्र भी आर्थिक प्रगति में विशेष योगदानकर्ता है, इसमें किसानों का अधिक योगदान है।
उन्होंने यह भी बताया कि मत्स्य पालन उत्पादन में भारत का दूसरा स्थान है जो उल्लेखनीय है। विभिन्न संबंधित योजनाओं में 38 हजार 572 करोड़ रुपये का निवेश किया जा चुका है। श्री सिंह ने कहा कि वर्ष 2013-14 में इस क्षेत्र में 95 लाख टन से अधिक उत्पादन था जोकि वर्ष 2022-23 में बढ़कर 175 लाख टन से अधिक हो गया यानि इस क्षेत्र में 83 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
श्री सिंह ने कहा कि अपनी दूरदृष्टि के साथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मत्स्य पालन, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन जैसे मंत्रालय स्थापित करने का निर्णय लिया और इनकी गतिविधियो को बढाने पर बल दिया।
6 घंटे पहले
57
3 घंटे पहले
57
1 घंटा पहले
55
6 घंटे पहले
48
6 घंटे पहले
46
गोपनीयता नीति | कॉपीराइट © 2026 न्यूज़ ऑन एयर। सर्वाधिकार सुरक्षित
आखरी अपडेट: 11th Jun 2026