—विज्ञापन—
मुंबई में लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है. LPG और दूध के बाद अब CNG की कीमत भी बढ़ गई है. महानगर गैस लिमिटेड (MGL) ने CNG के दाम में 2 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे अब मुंबई और आसपास के इलाकों में इसकी नई कीमत 84 रुपये प्रति किलो हो गई है.
एमजीएल के मुताबिक बढ़ी हुई दरें 14 मई की रात 12 बजे से लागू कर दी गई हैं. कंपनी का कहना है कि वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल और गैस खरीदने की लागत बढ़ने की वजह से यह फैसला लेना पड़ा.
कंपनी ने बताया कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष की वजह से ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसके अलावा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, महंगे गैस स्रोतों पर निर्भरता और रुपये की कमजोरी ने गैस खरीद को और महंगा बना दिया है.
मुंबई महानगर क्षेत्र (MMR) में करीब 12.8 लाख वाहन CNG पर चलते हैं. इनमें लगभग 4.7 लाख ऑटो रिक्शा, 1.6 लाख से ज्यादा टैक्सी और 5 लाख से अधिक निजी कारें शामिल हैं. ऐसे में इस बढ़ोतरी का सीधा असर लाखों लोगों के रोजमर्रा के खर्च पर पड़ेगा. ये भी पढ़ें- Honda NX500 E-Clutch: अब बिना क्लच दबाए बदलें गियर, भारत में लॉन्च हुई दमदार एडवेंचर बाइक, जान लें कीमत
CNG महंगी होने से ऑटो रिक्शा चालकों की प्रति किलोमीटर लागत करीब 1.03 रुपये तक बढ़ सकती है. यूनियन नेताओं का कहना है कि अब ऑपरेटिंग कॉस्ट 18.3 रुपये प्रति किलोमीटर से ज्यादा हो जाएगी. परिवहन विभाग जल्द ऑटो और टैक्सी किराए में बदलाव पर चर्चा कर सकता है.
मुंबई से पहले पटना में भी गैस की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. नई दरों के बाद अब CNG और कमर्शियल PNG दोनों महंगे हो गए हैं. गैस कंपनियों के अनुसार कमर्शियल PNG की कीमत में 5.38 रुपये प्रति SCM की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी नई कीमत 93.27 रुपये प्रति SCM हो गई है. वहीं CNG अब 1 रुपये प्रति किलो महंगी होकर 89.90 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. ये भी पढ़ें-
एमजीएल का कहना है कि कीमत बढ़ने के बावजूद CNG अभी भी पेट्रोल और डीजल के मुकाबले सस्ता विकल्प है. कंपनी के अनुसार नई दर पर भी CNG पेट्रोल से करीब 44% और डीजल से 7% तक सस्ती पड़ रही है. ये भी पढ़ें- सेफ्टी में फिसड्डी निकली Toyota की ये कार, क्रैश टेस्ट में मिले 0 स्टार, खरीदने से पहले देख लें!
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in