'दृश्यम 3' के बाद स्पाई एजेंट बनेंगे अजय देवगन? एक्टर के हाथ लगी मेगा बजट की थ्रिलर फिल्म! – News24 Hindi

Edited By Shahzad Khan
स्पाई एजेंट बनेंगे अजय देवगन? (PIC-ajaydevgn.Instagram)
सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही में फिल्म दृश्यम 3 में नजर आए थे. इस मूवी को दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया है. इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी शानदार कमाई की थी. दृश्यम 3 अपनी ओपनिंग को लेकर काफी चर्चा में आई थी. वहीं अब खबर आ रही है कि एक्टर अजय देवगन एक बार फिर स्पाई थ्रिलर मूवी के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाले हैं. यह खबर सुनते हई एक्टर के फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि एक्टर अजय देवगन बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता संग एक बार फिर वापसी करने जा रहे है. चलिए जानते हैं की अजय किस मूवी के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं.
यह भी पढ़ें: OTT पर घर बैठे देखें ये 5 दमदार साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्में-सीरीज, आखिरी तक नहीं खुलेगा राज
दरअसल, कुछ रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सुपरस्टार अजय देवगन लंबे समय बाद भूषण कुमार के साथ एक नई मूवी के साथ वापसी करने वाले हैं, जो एक स्पाई थ्रिलर होने वाली है. इस मूवी को मेगा बजट के साथ तैयार किया जाने वाला है. दरअसल, इस नए प्रोजेक्ट को लेकर दोनों के बीच कई मुलाकातें भी हो चुकी है. वहीं यह भी दावा किया जा रहा है कि एक्टर अजय देवगन का फिल्म की कहानी पसंद भी आ गई है.
A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)
यह भी पढ़ें: करण जौहर ने कार्तिक आर्यन को दिया बर्थडे गिफ्ट, एक्टर की नई फिल्म ‘कालिया’ हुआ ऐलान
दरअसल, भूषण कुमार के इस नए प्रोजेक्ट को ‘धुरंधर’ की तरह ही रोमांचक और दमदार बताया जा रहा है. लेकिन अभी तक फिल्म के कलाकार और निर्देशक को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. वहीं,  रिपोर्ट की मानें, तो एक्टर अजय देवगन इस फिल्म के लिए हां बोलते हैं तो फिल्म की शूटिंग साल 2027 में शुरू की जा सकती है और यह फिल्म 2028 में दर्शकों को देखने को मिल सकती है. इतना ही नहीं यह भी माना जा रहा है कि यह स्पाई-थ्रिलर अजय के जीवन की बड़ी फिल्मों में से एक होने वाली है. लेकिन अभी तक एक्टर अजय देवगन और भूषण कुमार की ओर से मूवी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।
Follow us :
B.A.G Convergence Limited Film
City, Sector 16A, Noida, Uttar
Pradesh 201301

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News