प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड पूरा होने पर एनडीए नेताओं ने भारत मंडपम में उनको बधाई दी। इस दौरान पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी का स्वाद लेते हुए सहयोगी नेताओं के साथ हंसी-मजाक का माहौल बनाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद वीडियो साझा करते हुए लिखा कि आज एनडीए बैठक में साथी नेताओं के साथ झालमुड़ी साझा की।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री स्टॉल के पास खड़े हैं और सामने झालमुड़ी रखी हुई है। पीएम मोदी वहां पहुंचते हैं और झालमुड़ी को देखते ही कहते हैं कि ये वाला चाहिए। इसके बाद हंसने लगते हैं। वहां मौजूद अन्य लोग भी हंसने लगते हैं। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी पीएम मोदी को झालमुड़ी देते हैं। इसके बाद पीएम मोदी थैंक्स बोलकर आगे बढ़ जाते हैं।
दरअसल, बुधवार को दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (NDA) की बैठक में गठबंधन के सभी प्रमुख नेता प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देने पहुंचे। बैठक में एनडीए नेताओं ने उन्हें भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई दी। 10 जून तक प्रधानमंत्री मोदी ने 4399 दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया है, जिसके साथ उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इस दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने इस प्रस्ताव को पेश किया, जबकि नागालैंड के मुख्यमंत्री नेफियू रियो ने इसका समर्थन किया। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी और एनडीए नेताओं ने एक साथ समूह फोटो भी खिंचवाई। बैठक में शामिल सभी एनडीए सहयोगी दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना की और भविष्य में भी गठबंधन के साथ मिलकर काम करने का संकल्प दोहराया।
पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 1947 में पद संभाला था और 1964 में अपने निधन तक पद पर रहे। उनका कुल कार्यकाल लगभग 16 वर्ष 9 महीने रहा, लेकिन यह दो अलग-अलग अवधियों में नहीं बंटा था। वहीं, इंदिरा गांधी ने कुल मिलाकर लगभग 16 वर्ष सेवा की, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग दौर में था। प्रधानमंत्री मोदी लगातार दो पूर्ण कार्यकालों के साथ अब देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले लोकतांत्रिक रूप से चुने गए प्रधानमंत्री बन गए हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह उपलब्धि 12 वर्ष से अधिक के निरंतर, स्थिर और प्रगतिशील शासन का प्रतीक है। पीएमओ ने उनके कार्यकाल की प्रमुख विशेषताओं- स्थिरता, पारदर्शिता और राष्ट्र-निर्माण के प्रति अटूट समर्पण- पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राष्ट्रीय स्तर पर अपना राजनीतिक वर्चस्व और बढ़ाया है तथा देश के विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों में अपनी पैठ मजबूत की है।
देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play