—विज्ञापन—
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग रात 10 बजे के बाद भी घंटों मोबाइल और काम में उलझे रहते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर से सोने की यह आदत आपके शरीर के अंदर किसी टाइम बम की तरह काम कर रही है.
रात 10 बजे के बाद सोने से शरीर का नेचुरल क्लॉक बिगड़ जाता है जिसका सीधा बुरा असर आपके दिल पर पड़ता है. देर तक जागने से ब्लड प्रेशर अनियंत्रित हो जाता है जो आगे चलकर साइलेंट हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर स्थिति पैदा कर सकता है.
अधूरी नींद की वजह से दिमाग को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता जिससे तनाव और एंग्जायटी का लेवल बढ़ने लगता है. लगातार देर से सोने की वजह से याददाश्त कमजोर होने लगती है और इंसान धीरे-धीरे डिप्रेशन जैसी खतरनाक बीमारी की गिरफ्त में आने लगता है.
देर रात तक जागने से शरीर में हॉर्मोन्स का संतुलन बिगड़ जाता है जिससे पाचन तंत्र पूरी तरह सुस्त पड़ जाता है. इसकी वजह से मोटापा तेजी से बढ़ता है और टाइप 2 डायबिटीज होने का खतरा कई गुना ज्यादा हो जाता है जो शरीर को खोखला कर देता है.
जो लोग 10 बजे के बाद सोते हैं उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता यानी इम्यूनिटी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. कम नींद की वजह से शरीर इन्फेक्शन और वायरल बीमारियों का सामना नहीं कर पाता जिससे आप बार-बार बीमार पड़ने लगते हैं और रिकवरी भी मुश्किल हो जाती है.
अगर आप बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रात 10 बजे तक बिस्तर पर जाने की आदत डाल लें ताकि शरीर खुद को रिपेयर कर सके. डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य स्वास्थ्य सुझावों पर आधारित है और नींद से जुड़ी किसी भी गंभीर समस्या के लिए एक्सपर्ट डॉक्टर से सलाह लेना ही बेहतर है.
न्यूज 24 पर पढ़ें , राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में तीन वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. राजा ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत Zee Media के डिजिटल प्लेटफॉर्म India.Com हिंदी से की थी. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in