देवर के प्यार में पागल थी भाभी पर जेठ जी बन गए रुकावट, बदला लेने के लिए महिला ने उठाया खौफनाक कदम – Jansatta

Muzaffarpur News: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने जेठ के 12 साल के बेटे विक्रम की गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी महिला की पहचान रागिनी देवी के रूप में हुई है, जिसका अपने अविवाहित देवर के साथ अवैध संबंध था।
इस बात का पता जब उसके जेठ सुशील साह को चला तो उन्होंने इस संबंध का विरोध किया और छोटे भाई को डांट फटकार कर दिल्ली भेज दिया। उन्होंने भाई से कहा कि जब तक उसकी शादी तय नहीं हो जाती वो वापस गांव नहीं आएगा। इस बात से रागिनी काफी खफा थी और मन ही मन जेठ से बदला लेने का फैसला कर लिया था।
इस बीच विक्रम के पिता का अपने पाटीदार विद्यापति से जमीन को लेकर विवाद बढ़ गया। दोनों परिवार एक-दूसरे को मारने को आमदा हो गया। इसी मौके का फायदा उठाते हुए रागिनी अपने जेठ के दुश्मन विद्यापति से जा मिली और उनके बेटे विक्रम को मार डालने की साजिश रचा डाली।
यह भी पढ़ें – बिहार : वांटेड अपराधी ने 8 साल के बच्चे को माथे में मारी गोली, मासूम ने सिगरेट लाने से किया था मना
बीते दिनों रागिनी बच्चे को पतंग खरीदने के बहाने विद्यापति के घर ले गई। जाते वक्त वो घर से ही सब्जी काटने वाला फासूल अपने साथ शॉल में छिपाकर ले गई। विद्यापति के घर में उसने विद्यापति और उसकी मां पुनीता देवी के साथ मिलकर विक्रम की हत्या कर दी।
पुनीता देवी ने बच्चे का गला रेता। इस पर वो छटपटाने लगा तो रागिनी उसके हाथ-पैर पकड़ कर उसके ऊपर बैठ गई। घटना को अंजाम देने के बाद विद्यापति ने दोनों से फरार हो जाने को कहा। हालांकि, रागिनी ने फरार नहीं होने का फैसला लिया और घर वापस लौट गई।
यह भी पढ़ें – दिल्ली : पति ने की पत्नी की हत्या, बेड में छिपाकर लाश ‘वो’ को मारने की करने लगा प्लानिंग, फिर… चौंका रहा पूरा मामला
घर में उसने खूब रोना-पीटना मचाया ताकि किसी को उसके ऊपर शक ना हो। हालांकि, जब पुलिस ने मामले में विद्यापति और उसकी मां को गिरफ्तार किया तो उन्होंने रागिनी के संलिप्तता की बात पुलिस को बता दी। ऐसे में उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया।
घटना के संबंध में ग्रामीण एसपी विद्यासागर ने बताया कि दोनों पक्षों में बीते तीन साल से जमीन विवाद चल रहा था। इस कारण दोनों पक्षों में कई बार मारपीट की घटना हो चुकी है। इस मामले से इतर रागिनी का अपने ही देवर से अवैध संबंध का मामला भी सामने आया है। संबंध का विरोध करते हुए विक्रम के पिता सुशील साह ने अपने छोटे भाई को दिल्ली भेज दिया था। इस बात से नाराज रागिनी ने दुश्मन से हाथ मिला लिया।
सरकार ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलैस ट्रीटमेंट योजना शुरू की है। दुर्घटना के 24 घंटे के भीतर सूचना मिलने पर 7 दिन या 1.5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त होगा। हिट एंड रन में मौत पर 2 लाख रुपये दिए जाएंगे। स्कूल वाहनों के लिए नियम बनाए गए हैं और ई-रिक्शा के लिए सुरक्षा रेटिंग शुरू की जाएगी।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News