देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 की मौत… 12 जिला अस्पताल में भर्ती, 11 घायल इंदौर रेफर – AajTak

Feedback
मध्य प्रदेश के देवास के टोंक कलां क्षेत्र में स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके से पूरे इलाके में दहशत फैल गई. यहां फैक्ट्री में सुबह करीब 11:30 बजे अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसके बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं.
विस्फोट इतना जोरदार था कि कंपनी परिसर में काम कर रहे कर्मचारी घबराकर बाहर भागने लगे. धमाके की आवाज दूर-दूर तक सुनी गई, जिससे आसपास के लोग भी मौके पर जमा हो गए. देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ लग गई और इलाके में हड़कंप मच गया.
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और राहत-बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए. घायलों को तत्काल एंबुलेंस और अन्य वाहनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया. प्रशासन के अनुसार, 12 घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है, जबकि गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को बेहतर इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है.
dewas factory blast three dead many injured in tonk kalan
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, धमाके के बाद कंपनी परिसर से धुआं उठता दिखाई दिया. कुछ लोगों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं. राहत टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और मलबे में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया.
यह भी पढ़ें: तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में धमाके में 23 की मौत, मृतकों में 16 महिलाएं, छुट्टी के दिन भी हो रहा था काम
फिलहाल प्रशासन ने कंपनी के नाम और धमाके के सटीक कारणों को लेकर आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. आशंका जताई जा रही है कि यह हादसा पटाखा या विस्फोटक सामग्री से हुआ हो सकता है. अधिकारी अभी जांच में जुटे हैं.
देवास प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है. पुलिस ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और कंपनी प्रबंधन से भी पूछताछ की जाएगी. प्रशासन ने घायलों के इलाज को प्राथमिकता देते हुए राहत कार्य तेज कर दिया है. अधिकारियों का कहना है कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, हादसे की वजह और जिम्मेदारों के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News