एक्सएलआरआई जमशेदपुर अब अमरावती (आंध्र प्रदेश) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर आधारित नया कैंपस स्थापित करने जा रहा है। यह देश का पहला ऐसा प्रबंधन संस्थान होगा, जिसका पूरा फोकस भविष्य की तकनीक यानी एआई आधारित प्रबंधन पाठ्यक्रम की पढ़ाई कराने पर होगा। संस्थान के निदेशक फादर सेबेस्टियन जॉर्ज ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका स्पष्ट दृष्टिकोण इस कैंपस को विशिष्ट पहचान दिलाना है। अमरावती कैंपस को पूरी तरह से एआई-फोकस्ड के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके तहत यहां मैनेजमेंट के ऐसे विशेष पाठ्यक्रम डिजाइन किए जाएंगे, जो आज के डिजिटल और तकनीकी रूप से उन्नत दौर की कॉरपोरेट जरूरतों को सीधे पूरा कर सके। इस पहल का मुख्य उद्देश्य उद्योग जगत की बदलती मांगों के अनुरूप छात्रों को तकनीक कुशल बनाना है।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रेडी भावी प्रबंधकों को तैयार करने की पुख्ता योजना
आज के व्यावसायिक परिदृश्य में तकनीक और डेटा की भूमिका सर्वोपरि हो चुकी है। इसी बदलाव को ध्यान में रखते हुए इस नए कैंपस में ऐसे भावी प्रबंधकों को तैयार करने की योजना बनाई गई है, जो एआई रेडी हों। यानी छात्र केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित न रहकर जटिल व्यावसायिक समस्याओं को हल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा एनालिटिक्स का व्यावहारिक उपयोग करना सीखेंगे। यह पाठ्यक्रम छात्रों को भविष्य के नेतृत्व के लिए मानसिक और तकनीकी रूप से पूरी तरह सक्षम बनाएगा।
गौरतलब है कि एक्सएलआरआई दुनिया के उन चुनिंदा और प्रतिष्ठित संस्थानों में शामिल है, जिन्हें ट्रिपल क्राउन (एएमबीए, एएसीएसबी और इक्विस) की मानद मान्यता प्राप्त है। इसके अलावा हाल ही में जारी बीटी-एमडीआरए बेस्ट बी-स्कूल्स सर्वे 2026-27 में एक्सएलआरआई ने 842.1 के कुल स्कोर के साथ देश भर में पांचवां स्थान हासिल किया है। अपनी इस अकादमिक उत्कृष्टता के दम पर, अमरावती का यह नया एआई-केंद्रित कैंपस वैश्विक स्तर पर भारतीय प्रबंधन शिक्षा को अलग पहचान दिलाएगा।
शॉर्ट बायो : भादो माझी पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट के तौर पर जनजातीय बहुल इलाक़ों में पत्रकारिता कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
भादो माझी प्रिंट मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में प्रिंसिपल कोरेस्पोंडेंट के तौर पर राजनीतिक एवं सामाजिक मुद्दों पर नजर रखते हैं। जनजातीय समाज के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, पारंपरिक एवं शैक्षिक पहलुओं के विश्लेषण पर उनका विशिष्ट अनुभव हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने प्रिंट मीडिया एवं डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर :
भादो माझी ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में दैनिक जागरण अखबार से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2015 में दैनिक जागरण में उन्हें लोकल कंटेंट क्रिएटर टीम का नेतृत्व दिया गया। 2015 से 2021 तक दैनिक जागरण में लोकल रिपोर्टिंग टीम का नेतृत्व करने के बाद वह ‘हिन्दुस्तान’ से जुड़े।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएट होने के कारण भादो माझी को पत्रकारिता की तकनीकी और फील्ड प्रैक्टिकलिटी की मजबूत समझ है। इसी वजह से उनका राजनीतिक बीट पर कमांड होने के साथ उन्हें जनजातीय समाज में आ रहे परिवर्तन की शोध स्तरीय विशेषज्ञता प्राप्त है। झारखंड के ट्राइबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ मीडिया स्टडीज के शोध छात्रों के लिए उन्होंने फ़ील्ड गाइड के रूप में भी अपनी एक्स्पर्टीज़ को साझा किया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध उनकी शोध आधारित स्टोरीज को आज भी रेफरेंस के तौर पर जनजातीय मामलों की रिपोर्ट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
ट्राइबल स्टडीज एवं योगदान
झारखंड के 32 (अब 33) जनजाति की रूढ़ि परंपरा से लेकर स्वशासन व्यवस्था के बारे में उनकी पकड़ न सिर्फ़ इन जनजातियों के बीच मज़बूत है बल्कि अलग अलग माध्यमों से इन समुदायों की स्थिति और संभावनाओं पर भी इनकी रिपोर्ट सरकार के नीति निर्धारकों तक के लिए इन जनजातियों का मंतव्य प्रस्तुत करती रही है। भादो माझी का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना तो है ही, साथ ही वंचित वर्ग की आवाज बनकर नीति निर्धारकों तक वस्तुस्थिति पहुंचाना और भविष्य की रणनीति को बेहतर बनाने में अपना योगदान देना है।
विशेषज्ञता
झारखंड के 32 जनजाति समाज की समझ
रूढ़ि परंपरा पर गहरी पकड़
सुदूर गांवों के अंतिम पंक्ति में खड़े आदिवासियों से सीधा संवाद
झारखंड की सभी जनजाति की भाषा की जानकारी
देश की तीसरी सबसे बड़ी जनजाति संथाल समाज से आना
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play