देश को 5 राज्यों के हाई कोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, देखें लिस्ट – News24 Hindi

—विज्ञापन—
सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने सीजेआई बीआर गवई की अध्यक्षता में आज ( 26 मई 2025) आयोजित बैठक में 5 न्यायाधीशों को देश के विभिन्न हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने की सिफारिश की। जिन राज्यों के मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रमोट करने की सिफारिश की गई है उनमें मध्यप्रदेश, कर्नाटक, गुवाहाटी (असम), पटना (बिहार) और झारखंड शामिल हैं। यह कदम न्यायपालिका में नेतृत्व को मजबूत करने और समय पर नियुक्तियों को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
 
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट को न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए तीन नए जज मिले हैं। सोमवार को केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद अधिसूचना जारी की। जबलपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता अमित सेठ, ग्वालियर से दीपक खोट और पवन द्विवेदी को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है। इन तीन नियुक्तियों के बाद मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में कार्यरत जजों की संख्या 35 हो गई है। जल्द ही तीनों न्यायाधीशों को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा शपथ दिलाएंगे।
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.
—विज्ञापन—
—विज्ञापन—
B.A.G Convergence Limited
Film City, Sector 16A, Noida, Uttar Pradesh 201301
Phone: 0120 – 4602424/6652424
Email: info@bagnetwork.in

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News