देश जो चाहता है वह अवश्य होगा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar – nayaindia.com

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा है कि देश के लोग जो चाहते हैं वह निश्चित रूप से होगा। राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में रविवार को एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने कहा कि दुश्‍मन को उसी की भाषा में जवाब मिलेगा। उन्होंने आगे कहा, ‘मेरा दायित्‍व है कि अपनी सेना के साथ मिलकर देश की ओर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं’।
इस कार्य़क्रम में उन्होंने देश के लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के लोग जो चाहते हैं, वह अवश्य होगा। दिल्‍ली में आयोजित संस्‍कृति जागरण महोत्‍सव को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, ‘एक राष्ट्र के रूप में हमारे वीर सैनिकों ने हमेशा भारत के भौतिक स्वरूप की रक्षा की है, वहीं दूसरी ओर हमारे ऋषियों और मनीषियों ने भारत के आध्यात्मिक स्वरूप की रक्षा की है’। उन्होंने कहा, ‘एक रक्षा मंत्री के रूप में मेरा दायित्‍व है कि मैं अपने सैनिकों के साथ मिलकर देश की सीमाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करूं और मेरा दायित्‍व है कि अपनी सेना के साथ मिलकर देश की ओर आंख उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दूं। आप सभी हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और दृढ़ता को जानते हैं’।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा, “…’राजनीति’ शब्द दो शब्दों ‘राज’ और ‘नीति’ को मिलाकर बना है… लेकिन विडंबना यह है कि राजनीति शब्द अपना अर्थ भी खो चुका है, अपना भाव भी खो चुका है। मैं पूज्य संतों का आशीर्वाद चाहा हूं… मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए ताकि हम इसे भारत की राजनीति में पुनः स्थापित कर सकें…”। राजनाथ सिंह ने कहा, “हम तभी सच्चे अर्थों में ‘विकसित भारत’ बनेंगे जब हम आर्थिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनेंगे. साथ ही कहा कि भारत की ताकत केवल उसकी सेनाओं में ही नहीं, बल्कि उसकी संस्कृति, आध्यात्मिकता में भी है”।
Your email address will not be published. Required fields are marked *






© NayaIndia 2025 | All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News